Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

रोहनाकला में जुए का भंडाफोड़ , पुलिस रेड में 9 जुआरी गिरफ्तार।

Metro City Media

छिंदवाड़ा मेट्रो सिटी मीडिया |

देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोहनाकला में अवैध जुए के अड्डे पर पुलिस की अचानक रेड से इलाके में हड़कंप मच गया। घर के पीछे चल रहे जुए के इस खेल में पुलिस ने नौ आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में देहात थाना पुलिस को मुखबिर एवं ग्राम रक्षा समिति के माध्यम से जुए की सूचना प्राप्त हुई।

दिनांक 29 जनवरी 2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम रोहनाकला में महेश कुमरे के घर के पीछे दो गुटों में कुछ लोग 52 ताश पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान पुलिस ने कुल 9 जुआरियों को पकड़ा। आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

(1) नरेंद्र पिता हरिप्रसाद उइके, उम्र 36 वर्ष

(2) मकेश पिता चंदूराम यादव, उम्र 28 वर्ष

(3) दीपु उर्फ दीपक पिता दुर्गालाल बिंदवारी, उम्र 22 वर्ष

(4) पीयूष पिता मनोहर साहू, उम्र 20 वर्ष

(5) अभिषेक पिता महेश कुमरे, उम्र 22 वर्ष

(6) जितेंद्र पिता राजकुमार कुडाती, उम्र 22 वर्ष

(7) महेश पिता भागलाल कुमरे, उम्र 45 वर्ष

(8) अनिल पिता यशराज कुमरे, उम्र 22 वर्ष

(9) जुगेश पिता सुखमन कहार, उम्र 30 वर्ष

सभी आरोपी ग्राम रोहनाकला के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने मौके से 4,500 रुपये नकद एवं दो मोटरसाइकिल, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है, जब्त कर कब्जे में ली। आरोपियों को थाना लाकर उनके विरुद्ध अप.क्र. 52/26 एवं 53/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जी.एस. राजपूत, उपनिरीक्षक नितेश ठाकुर, उपनिरीक्षक राजेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक 801 मंगल, आरक्षक 779 सौरभ, 836 उमेश, 148 शेरसिंह, 938 मोहन एवं सैनिक 304 संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker