Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा सनसनीखेज खबर: परासिया में गुंडागर्दी बेखौफ! ढाबे से युवक अगवा, मारपीट कर जान से मारने की धमकी।

Metro City Media

मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क |

 

छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद के बाद एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला उजागर हुआ है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना 23 जनवरी 2026 की है, जब परासिया नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-2, पिपरिया स्थित एक ढाबे पर युवक दुर्गेश भोजन करने पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से करीब सात हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने युवक को जबरन उठाकर ऑटो में बैठाया और बायपास मार्ग होते हुए बीज साइडिंग क्षेत्र की ओर ले गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वहां युवक के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। संयोगवश कुछ स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने से युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया जा सका और उसे सुरक्षित वापस लाया गया। इसके बाद पीड़ित द्वारा तत्काल थाना परासिया में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी परासिया के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर सभी पांच आरोपियों —

विजेंद्र ( वीरेंद्र ) राजपूत पिता प्रवीण सिंह राजपूत उम्र ( 23 )

सागर ( बिट्टू ) डहेरिया पिता मनोज डहेरिया उम्र ( 28 )

विक्की ( मारू ) डहेरिया पिता मनोज डहेरिया उम्र ( 24 )

राहुल राय पिता भगवानदास राय उम्र ( 28 )

और सुमित यादव पिता नरेश यादव उम्र ( 25 )

— को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 21/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 140, 296(बी), 115 सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker