Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा : आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का शक्ति प्रदर्शन, 22 मांगें, एक चेतावनी , नहीं मानी बात तो 12 अप्रैल से भोपाल में आंदोलन।

Metro City Media

🔴 छिंदवाड़ा मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क |

छिंदवाड़ा। 8 फरवरी 2026 को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर जिले में शिक्षकों ने संगठित रैली निकालकर माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। यह रैली प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल के मार्गदर्शन एवं छिंदवाड़ा जिला इकाई के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी विकासखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।

 

सुबह प्रियदर्शनी इंदिरा पार्क, गौरैया रोड पर शिक्षक एकत्रित हुए, जहां संघ के जिलाध्यक्ष राजेश जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर संबोधन दिया। इसके पश्चात नारेबाजी करते हुए रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सौंपा गया।

 

ज्ञापन में दोषपूर्ण ई-अटेंडेंस प्रणाली को बंद करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, नियुक्ति तिथि से सेवावधि की गणना, ग्रेच्युटी सहित अन्य सेवा संबंधी मांगों को प्रमुखता से रखा गया। संघ का कहना है कि ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

 

रैली के दौरान शिक्षकों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारे लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें सतीश पवार, कमल किशोर, दिलीप नागवंशी, अनिता पवार, हेमंत नादेकर, प्रदेश अध्यक्ष राजिक कुरैशी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

 

संघ के जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 12 अप्रैल 2026 से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना-आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी चेतावनी पूरे प्रदेश स्तर पर दी गई है। इस आंदोलन का असर शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker