Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा सनसनीखेज खबर: पार्टी के बहाने युवती से दुष्कर्म , एक आरोपी गिरफ्तार , दूसरा आरोपी फरार ।

Metro City Media

🔴 छिंदवाड़ा मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क |

छिंदवाड़ा शहर में 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जिसकी जांच कोतवाली थाना पुलिस कर रही है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, जबकि मंगलवार को मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने औपचारिक रूप से मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवती को पार्टी के बहाने अलका टॉकीज के पास स्थित अम्बर होटल में बुलाया। वहां उसे बीयर पिलाई गई और नशे की हालत का फायदा उठाकर आरोपियों ने बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि युवती अत्यधिक नशे की स्थिति में थी, जिसके कारण तत्काल बयान दर्ज नहीं हो सका और उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी युवती की एक परिचित को लगी, जो तत्काल अम्बर होटल पहुंची और युवती को अपने साथ कोतवाली थाने लेकर गई। पुलिस ने मेडिकल जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज किया। कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार के अनुसार, युवती और दोनों आरोपियों के बीच पूर्व परिचय था, इसी आधार पर वह उनके साथ पार्टी के लिए गई थी।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दुर्गेश हरोड़े को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अतुल घोरसे फिलहाल फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि मौके का लाभ उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया, और मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

 

प्रशासनिक स्तर पर इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट, होटल से जुड़े तथ्यों, कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि केस को मजबूत आधार पर आगे बढ़ाया जा सके। कोतवाली टीई आशीष धुर्वे ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी , और फरार आरोपी को जल्द से जल्द हिरासत में लेलिया जाएगा।

 

इस घटना के सामने आने के बाद शहर में सुरक्षा और भरोसे को लेकर चिंता का माहौल बना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में होटल सत्यापन, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की सख्ती जरूरी है।

( फॉलो कीजिए @metrocitymedia.in इंस्टाग्राम पर।)

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker