छिंदवाड़ा : वीडियो डिलीट कर वरना… कथित कॉल रिकॉर्डिंग से बना बवाल , 3 आरोपी गिरफ्तार ।

🔴 छिंदवाड़ा मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क |
छिंदवाड़ा में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो और एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग ( ऑडियो ) को लेकर बवाल मच गया , दरअसल हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे एक 22 साल की युवती ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया , जिसके बाद उसे 3 – 4 मुसलमान लड़के कॉल पर वीडियो डिलीट करने के लिए धमकाने लगे , और अभद्र भाषा का उपयोग किया , जब यह बात हिन्दू संगठनों तक पहुंची तब हिन्दू संगठनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात छिंदवाड़ा कोतवाली थाने का घेराव कर रिपोर्ट दर्ज करवाई , और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट किया कि बुधवार 11 बजे तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर छिंदवाड़ा बंद और आंदोलन किया जाएगा ।
हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी और एतिहासिक रामलीला मंडल अध्यक्ष अविंद राजपूत जी ने बताया कि 24 फरवरी को उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे एक 22 साल की युवती ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके कुछ घंटे बाद उससे इंस्टग्राम पर कॉल आया जब लड़की ने कॉल उठाया तो उससे 3 – 4 मुसलमान लड़के बात करने लगे और उसके ऊपर वीडियो डिलीट करने के लिए दवाब बनाया , जब लड़की ने वीडियो हटाने से मना किया तो लड़कों ने उससे गाली गलौज की और जन से मरने की धमकी भी दी , और जब लड़की ने गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपी उसका पता पूछने लगे , लड़की ने जवाब देते हुए जब कहा कि थाने में मिलेगी , तब आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि “तू थाने ही आजा “। इसके बाद लड़की ने अपने दोस्तों को यह बात बताई और यह बात हिन्दू संगठन के नेता अरविंद राजपूत तक जा पहुची , जिसके बाद हिन्दू संगठनों ने कोतवाली थाने का घेराव कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की , जानकारी के अनुसार रात लगभग 12 – 1 बजे हजारों की तादात में हिंदू कार्यकर्ता थाने ने इकठ्ठा हुए थे , जिसके बाद मौके पर सीएसपी अजय राणा पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया । इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कोतवाली स्थित श्री हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रदर्शन किया और पुलिस अधिकारियों को से एक शर्त पर प्रदर्शन बंद करने की बात कही शर्त यह थी कि बुधवार सुबह 11 बजे तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं हुए तो छिंदवाड़ा बंद कर आंदोलन किया जाएगा , हालांकि टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ,
जिनमें राजा खान (पुराना बैल बाजार निवासी छिंदवाड़ा,)
बिलाल खान पिता रियाज खान (पुराना बैल बाजार छिंदवाड़ा,)
शेख शंजिल पिता मोहहमद तौफीक (काराबोह देहात थाना)
आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है ।

















