Metro City Mediaछिन्दवाड़ाराजनीति
छिंदवाड़ा : BJP युवा मोर्चा का बड़ा आयोजन , सांसद विवेक बंटी साहू के जन्मदिन पर होगा मेगा रक्तदान शिविर।

छिंदवाड़ा / मध्य प्रदेश –
छिंदवाड़ा में सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को होने जा रहा है, जहां सांसद विवेक बंटी साहू के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नगर युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर परासिया रोड स्थित सांसद कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। खास बात यह है कि इस अवसर पर स्वयं सांसद विवेक बंटी साहू भी रक्तदान कर लोगों को प्रेरित करेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना है। भाजपा नगर युवा मोर्चा ने शहर के युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में भाग लें।

















