छिंदवाड़ा में गोदरेज एग्रोवेट का बड़ा कृषि आयोजन, 1000 से ज्यादा किसानों के बीच लॉन्च हुए ‘अशिटाका’ और ‘टकाई’

छिंदवाड़ा / मध्य प्रदेश
मक्का फसल को खरपतवार और कीटों से बचाने के लिए गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड ने छिंदवाड़ा में अपने दो नए क्रॉप केयर सॉल्यूशंस ‘अशिटाका’ और ‘टकाई’ लॉन्च किए। इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कंपनी ने बताया कि दोनों उत्पाद आईएसके जापान के सहयोग से विकसित किए गए हैं और खासतौर पर मध्य प्रदेश के मक्का किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। लॉन्च से पहले कंपनी ने पूरे क्षेत्र में 2500 से ज्यादा फील्ड डेमो आयोजित कर किसानों से फीडबैक भी लिया। कार्यक्रम में आईएसके जापान के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिसने भारत-जापान कृषि तकनीक साझेदारी को मजबूती दी।
कंपनी के अनुसार ‘अशिटाका’ एक प्रभावी खरपतवार नाशक है, जो मक्का फसल में घास और चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों को नियंत्रित करता है, जबकि ‘टकाई’ फॉल आर्मीवॉर्म जैसे खतरनाक कीटों के खिलाफ असरदार कीटनाशक है। गोदरेज एग्रोवेट के अधिकारियों ने कहा कि इन उत्पादों से किसानों की फसल सुरक्षा मजबूत होगी, उत्पादन बढ़ेगा और आय में स्थिरता आएगी। कंपनी आने वाले समय में 2500 अतिरिक्त डेमो और किसान जागरूकता अभियान भी चलाएगी, ताकि किसानों को नई तकनीकों का सीधा लाभ मिल सके।

















