Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ा

रक्षाबंधन से पहले छिंदवाड़ा पुलिस का बड़ा तोहफा: 1 करोड़ के 501 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

Metro City Media

छिंदवाड़ा। रक्षाबंधन से पहले छिंदवाड़ा पुलिस ने सैकड़ों नागरिकों के चेहरे पर खुशी लौटा दी। जिला साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण और लगातार प्रयासों के जरिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए 501 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 6 हजार रुपये बताई गई है। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

पुलिस के मुताबिक, गुम मोबाइल को लेकर प्राप्त शिकायतों पर साइबर सेल ने तकनीकी माध्यमों से लगातार निगरानी की और विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। इनमें शासकीय कर्मचारी, शिक्षक, अधिवक्ता, बैंक कर्मचारी, डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, सैनिक, व्यापारी, छात्र, किसान, श्रमिक और गृहिणियां सहित अलग-अलग वर्गों के लोग शामिल हैं। रक्षाबंधन से पहले मोबाइल वापस मिलने पर कई बहनों और अन्य नागरिकों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के आदेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य के लिए साइबर सेल टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस ने नागरिकों से साइबर सुरक्षा को लेकर OTP किसी से साझा न करने, अनजान कॉल पर भरोसा न करने और संदिग्ध लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करने की अपील की है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker