Metro City Mediaछिन्दवाड़ाराजनीति
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दीपावली की शुभकामनाएं देने अहमदाबाद पहुंचे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राणा

छिंदवाड़ा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित निवास पर भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगेन्द्र प्रताप राणा की केंद्रीय गृह मंत्री से हुई भेंट को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।


















