छिंदवाड़ा ताज़ा : ताबड़तोड़ कार्रवाई BMO भी गिरा, गौ-तस्कर भी हाथ आया
23 साल से पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा पूर्व BMO आखिरकार कानून की गिरफ्त में आ गया। चौरेई थाना पुलिस ने पुराने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी डॉक्टर कुलवंत पिता अलवेश तिरकी को छत्तीसगढ़ के भाटापारा से धरदबोचा। हाई कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बाद पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में लगी हुई थी।
आरोपी लंबे समय से भोपाल में छिपकर रह रहा था, लेकिन चौरेई थाने में दर्ज केस के बाद वह तुरंत अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस को जैसे ही मुखबिर से जानकारी मिली कि डॉक्टर छत्तीसगढ़ में मौजूद है, टीम तुरंत रवाना हुई और योजनाबद्ध तरीके से उसे दबोच लिया।
मुखबिर की पक्की सूचना— टीम ने की रातोंरात दबिश
पुलिस को इनपुट मिला कि वांछित आरोपी भाटापारा क्षेत्र में छिपा है। इसके बाद एसआई चेतन मरस्कोले, एसआई निनेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक रविंद्र ठाकुर, श्याम ठाकुर, साइबर सेल के नितिन सिंह और महिला आरक्षक शैलकुमारी की स्पेशल टीम ने लोकेशन ट्रैक कर आरोपी को पकड़ा । टीम की त्वरित कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है।
3 हजार के इनामी गौवंश तस्कर पर भी गिरा पुलिस का शिकंजा
इसी टीम ने दूसरी कार्रवाई में गौवंश तस्करी मामले के फरार वारंटी मोहम्मद जफर खान पुत्र मोहम्मद मंजर खान को भी गिरफ्त में लिया। पुलिस उस पर 3000 रुपए का इनाम घोषित कर चुकी थी। आरोपी को छत्तीसगढ़ के विट्टकुली थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। दोनों मामलों में पुलिस आगे की कार्रवाई तेजी से कर रही है।
सोर्स – दैनिक भास्कर ऑनलाइन
OFFICIAL INSTAGRAM METRO CITY MEDIA –https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

















