“पत्नी को प्रताड़ित कर मांगता रहा दहेज, साजिश रचकर बनाया निजी वीडियो और सोशल मीडिया पर किया वायरल ”
मध्य प्रदेश के रीवा से यह बड़ी शर्मनाक करतूत सामने आई जहां एक पति ने अपनी पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से दहेज के लिए प्रताड़ित किया , चौंकाने वाली बात तो यह है कि जब पति की दाल नहीं गली तब पत्नी को भरोसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जिस दौरान उसने कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो उतार ली , उसके उपरांत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपलोड करने लगा । पीड़ित ने उसकी शिकायत लेकर थाने में दर्ज करवाई , जहां पुलिस तुरंत मामले की जांच में जुटी ।
पीड़ित ने बताया कि ससुराल पक्ष से पहले ही दहेज को लेकर दवाब बनाया जा रहा था , परिवार द्वारा असमर्थता जताने के बावजूद विवाह हुआ , उसके उपरांत उसका पति शिवम साहू जोकि ट्रक चालक है उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा । पीड़ित का आरोप है कि पति के दहेज को लेकर परिवार पर दबाव काम नहीं आया तब उसने बहला फुसला कर संबंध बने और उस समय की तस्वीरें और वीडियो जमा कर ली , उसके बाद उसने फिर दहेज की मांग की उसकी मांग पूरी ना होने के पश्चात उसने प्राइवेट तस्वीरें और वीडियो फेसबुक , इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वायरल के दिया। पीड़ित ने तुरंत अपने परिजनों के साथ समान थाना पहुंच कर मामला दर्ज करवाया , पुलिस दर्ज मामले की जांच शुरू कर चुकी है ।

















