Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ाराजनीति

छिंदवाड़ा : भगवामय हुआ शहर , ABVP की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब।

Metro City Media

छिंदवाड़ा | METRO CITY MEDIA

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) महाकोशल प्रांत के 58वें प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन शहर की सड़कों पर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और युवा ऊर्जा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। वृंदावन लॉन में आयोजित त्रिदिवसीय अधिवेशन के तहत निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भगवामय वातावरण में रंग दिया।

  •  अनुशासन के साथ निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

शोभायात्रा का शुभारंभ जगन्नाथ हाई स्कूल से हुआ। ढोल-नगाड़ों, देशभक्ति गीतों और डीजे की गूंज के बीच यात्रा आगे बढ़ी। सबसे आगे राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ता अनुशासनबद्ध पंक्तियों में चलते नजर आए।

यह शोभायात्रा चार फाटक, राम मंदिर, कमानिया गेट और फव्वारा चौक से होती हुई मानसरोवर कॉम्प्लेक्स पहुँची, जहाँ इसका समापन विशाल जनसभा के रूप में हुआ।

  •  जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू, विजय पांडे, भरत घेई सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

  • श्वेत वस्त्रधारी युवाओं ने खींचा ध्यान

यात्रा का प्रमुख आकर्षण श्वेत परिधान में सजे कार्यकर्ताओं का दल रहा, जिसने अनुशासन और संगठनात्मक एकता की मिसाल पेश की। महाकोशल प्रांत के जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, नरसिंहपुर, मंडला, शहडोल, सिवनी सहित सभी जिलों से आए हजारों छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

  •  ओजस्वी संबोधन से भरा उत्साह

मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में आयोजित सभा में वक्ताओं ने राष्ट्रनिर्माण, छात्र शक्ति और संगठन की भूमिका पर प्रभावशाली विचार रखे। ओजस्वी भाषणों से युवाओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्था इतनी सुदृढ़ रही कि आम नागरिक भी ठहरकर इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने।

  • अतिथियों का हुआ आत्मीय स्वागत 

अधिवेशन में पधारे सभी प्रतिभागियों का भाजपा युवा नेता यमन साहू एवं उनके मित्र मंडल द्वारा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिससे आयोजन में आत्मीयता और अपनत्व का भाव और प्रबल हुआ।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker