Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा – नागपुर नेशनल हाइवे के उमरानाला बैरियर पर एस एस टी ने कार से जब्त किया 57 लाख का 810 ग्राम सोना, ड्राइवर सीट के नीचे था लॉकर

अब तक दस बैरियर से 68 लाख की नगद राशि जब्त

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश –

लोकसभा चुनाव को लेकर गठित एस एस टी ने बुधवार की रात  छिन्दवाड़ा – नागपुर नेशनल हाइवे के उमरानाला बैरियर में एक कार से 57 लाख का सोना जब्त किया है। एस एस टी की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। जिले में एस एस टी ने दस बैरियर बनाए हैं। जिनके माध्यम से हर आने – जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इस चेकिंग में ही एक वेन्यू कार क्रमांक एम पी -05 जेड सी  3996 से यह सोना जब्त किया गया है। इसमे कार चालक ने अपनी ड्राइवर सीट के नीचे एक लाकर बनाकर यह सोना रखा हुआ था। जिसमे 724 ग्राम के मंगल सूत्र पेंडल और 86 ग्राम का बिस्किट रखा हुआ था। कार चालक के पास इसका कोई बिल – वाउचर नही था। पुलिस ने कार सहित सोना जब्त कर मामला जांच में लिया है।

छिन्दवाड़ा जिले के एस पी मनीष खत्री ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से एस एस टी सक्रिय हैं। चेक पोस्ट से अब तक टीम करीब 65 लाख रुपया नगद, दो अवैध हथियार, साढ़े चार किलो गांजा जब्त कर चुकी है। बुधवार को टीम ने उमरानाला बैरियर से 57 लाख 51 हजार कीमत का 810 ग्राम सोना जब्त किया है।जो महाराष्ट्र से छिन्दवाड़ा लाया गया था । इस मामले की अभी जांच चल रही है।। कार और सोना जब्त कर लिया गया है। कार्यवाही में डीएसपी  राकेश बंजारे, रक्षित निरीक्षक  आशीष तिवारी, थाना प्रभारी मोहखेड़ के.एस.रघुवंशी, चौकी प्रभारी उमरानाला महेन्द्र भगत, प्रधान आरक्षक  शिवकरण पांडे, आरक्षक आदित्य रघुवंशी, अमित तोमर, सोहेल खान की  भूमिका रही।

लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए डीएम शीलेन्द्र सिंह ने यह स्टेटिक सर्विलांस टीम का गठन किया है। इस टीम में विधानसभा वार मजिस्ट्रेट के अधीन पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह दल अपने क्षेत्र में होने वाली गैरकानूनी गतिविधियों पर नजर रखेगी। चेक पोस्ट पर वाहनों का जांच करेगी। ऐसे  वाहन जिसमें वोटर को लुभावने के लिए राशि या अन्य आपत्तिजनक सामग्री जैसे शराब, हथियार आदि की  आशंका हो। किसी वाहन से बड़ी मात्रा में राशि ढोने का मामला आता है तो वाहन को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker