रात 11 के बाद एक के बाद एक दो दुकानों में लगी आग, लाखो का नुकसान
प्रसन्न गिफ्ट गैलरी और भैरव ट्रेडर्स की बंन्द दुकानों के भड़की थी आग , फायर ब्रिगेड ने तत्काल पहुंचकर किया काबू

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-
गुरुवार की रात 11 बजे के बाद एक के बाद छिन्दवाड़ा शहर के अतिव्यस्तम क्षेत्र में दो दुकानोंमें आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते पूरे बाजार के ही खतरे में पड़ने की स्थिति निर्मित हो रही थी किन्तु नगर निगम के फायर ब्रिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया है। घटना में किसी की भी जान को कोई नुकसान नही हुआ है लेकिन लाखो का माल जलकर खाक हो गया है। घटना का कारण विद्युत शार्ट – सर्किट बताया गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है किंतु एक के बाद अचानक दो दुकानों में आग लगने की घटना हैरत का विषय बनी हुई है कि ऐसा कैसे हो सकता है।
जानकारी के अनुसार छिन्दवाड़ा – नागपुर मार्ग पर जिला चिकित्सालय के सामने स्थित प्रसन्न गिफ्ट गैलरी में रात करीब 11 बजे अचानक आग लगी। लोगो ने दुकान से चिंगारियां निकलती देखी तब फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक दोनों को सूचित किया गया। मौके पर तत्काल ही फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस की टीम पहुंच गई और वाटर फायर कर दुकान की आग पर काबू पाया गया। यह सब करते – करते करीब एक घंटे का ही समय बीता होगा कि अचानक खबर आई कि इतवारी बाजार में कमानिया गेट के पास भैरव ट्रेडर्स में भी आग लग गई है। दुकान से आग की लपटें उठ रही है। तत्काल ही फायर ब्रिगेड यहां भी पहुंची लेकिन आग बंन्द दुकान से लफ़ार फेक रही थी तब जे सी बी बुलाकर दुकान का शटर तोड़ा गया और लगाताए वाटर फायर कर आग को काबू किया गया।
दोनो दुकाने काम्प्लेक्स में है। जिला चिकित्साकय के सामने स्थित प्रसन्न गिफ्ट गैलरी के अगल – बगल मेडिकल की दुकानों की लंबी कतार है। इसी तरह इतवारी के भैरव ट्रेडर्स के अगल – बगल कपड़ा ,ज्वेलरी, गिफ्ट, फैशन सहित अन्य दुकानों की लंबी श्रंखला है। दोनो व्यस्त बाजार क्षेत्र है। दुकानदार कोई घंटे भर पहले ही दुकाने बंन्द कर अपने घर गए होंगे कि आग लगने की यह खबर आ गई जिसे फायर ब्रिगेड की मुस्तेदी के चलते काबू कर लिया गया। इस मामले में यदि जरा भी देरी की जाती तो पूरे बाजार को ही चपेट में आने में ज्यादा देर नही लगती। दोनो स्थलों पर जमकर लोगो की भीड़ भी जमा ही गई थी। फिलहाल दोनो दुकानों में लाखों का माल खाक हो गया है मगर किसी की जान नही गई ना ही बाजार में आग फैलने की स्थिति आने दी गई।। दुकानों से उठ रही आग की लपटें बता रही थी कि यदि तत्काल प्रयास नही किए जाते तो बहुत कुछ लपेटे में आ सकता था।

















