Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा लेटेस्ट: तलवार दिखाकर दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, कुण्डीपुरा पुलिस की सख्त कार्रवाई

Metro City Media

जिला छिंदवाड़ा के युवाओं का एक नया ट्रेंड सामने आ रहा है जहां वह बर्थडे पार्टी पर गैर कानूनी हत्यारों के साथ दिखावा करते हुए दिखाई पड़ते है , दरअसल कुछ दिन पहले छिंदवाड़ा के लालबाग / रामबाग क्षेत्र के युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जहां वह बर्थडे पार्टी पर नाचते गाते हुए दिखाई पड़ते है परंतु अचानक ही एक युवा धारदार हथियार को निकल कर हवा में लहराने लगता है ।

पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम लहगहुआ स्थित स्टील फैक्ट्री के सामने औद्योगिक क्षेत्र में दबिश दी। मौके से सुमित उर्फ चुट्टा पिता स्वर्गीय श्यामलाल मालवीय, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामबाग छिंदवाड़ा, थाना कुण्डीपुरा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार अवैध रूप से बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पूर्व से रहा है। उसके विरुद्ध वर्ष 2019 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 एवं 201, वर्ष 2020 में धारा 294, 323, 506, 34, शस्त्र अधिनियम एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम, तथा वर्ष 2023 में धारा 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज रहे हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी महेन्द्र भगत, चौकी प्रभारी अविनाश पारधी, सहायक उप निरीक्षक जगदीश ठाकुर, आरक्षक बन्द्रपाल तथा सैनिक राजेश कुशवाह की विशेष भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य युवाओं में गलत संदेश फैलने से रोकना और कानून का भय बनाए रखना है।

OFFICIAL INSTAGRAM METRO CITY MEDIA – https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker