Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज: रिश्वतखोरी का एक और मामला उजागर , शिक्षा विभाग का BAC रिश्वत लेते धराया ।

Metro City Media

METRO CITY MEDIA DESK

 

जिला छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा क्षेत्र का यह रिश्वतखोरी का मामला सामने आया जहां जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने शिक्षा विभाग के BAC सत्येंद्र जैन को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए जकड़ लिया ।

लोकायुक्त की जानकारी के अनुसार BAC ने CM हेल्पलाइन की शिकायत बंद करने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी , यूनिक पब्लिक स्कूल के संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके स्कूल से संबंधित एक CM हेल्पलाइन ki शिकायत को बंद करने के लिए BAC सत्येंद्र जैन के द्वारा उनसे लगातार पैसों की डिमांड की जा रही है।

मंगलवार शाम छिंदवाड़ा चक्कर रोड में स्थित आई.सी.एच के पास आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए लिए , जहां लोकायुक्त की टीम उससे रंगों हाथ पकड़ लिया , शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोपी अधिकारी के ऊपर लगे आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम में यह ट्रैप की योजना बनाई, और वह सफल हुए । लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी BAC सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और जांच जारी रखी है , इस कार्यवही से शिक्षा विभाग में और विभागीय अधिकारियों में तहलका मचा हुआ है ।

OFFICIAL WHATSAPP GROUP METRO CITY MEDIA –https://chat.whatsapp.com/GdmwaH1kv2JCjWtg0nyoKt


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker