छिंदवाड़ा ताज़ा मामला: डिक्की तोड़कर 3.40 लाख उड़ाए… 52 दिन बाद मास्टर माइंड दबोचा!
शहडोल से पकड़ा गया रमेश उर्फ़ ‘मग्गा’, एक साथी अब भी फरार
छिंदवाड़ा। तहसील ऑफिस के बाहर गाड़ी की डिक्की फोड़कर 3,40,000 रुपये पार करने वाले शातिर आरोपी 52 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाली पुलिस ने शहडोल से फरार आरोपी रमेश उर्फ मग्गा (44) को धरदबोचा है, जबकि उसका साथी पप्पू उर्फ आकाश सिसोदिया अब भी फरार है।
क्या था मामला?
17 अक्टूबर 2025 को श्रीमती रजनी कुशवाह बैंक से 3.50 लाख निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचीं।
उन्होंने 10,000 रुपये अपने पास रखे, और बाकी राशि सफेद थैली में अपनी गाड़ी MP28SC6664 की डिक्की में रख दी।
तभी मौके की ताक में बैठे बदमाशों ने डिक्की तोड़कर पूरा कैश उड़ा दिया।
CCTV ने खोला राज – फोटो वायरल कर पकड़ा शातिर
एसपी अजय पांडे और एएसपी आशीष खरे के निर्देशन में पुलिस टीम ने
सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्ध की फोटो को व्हाट्सऐप ग्रुपों में शेयर किया।
जानकारी मिलने पर पुलिस सीधे शहडोल पहुंची और छापामार कार्रवाई में रमेश को गिरफ्तार कर लिया।
- बरामदगी
70,000 रुपये नकद
एक मोटरसाइकिल MP19 ZN 0881
पूछताछ में रमेश ने बताया कि यह चोरी अपने साथी पप्पू उर्फ आकाश के साथ मिलकर की थी।
- एक अभी भी फरार
पप्पू उर्फ आकाश सिसोदिया (रमेश का साले का लड़का) पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
- पुलिस टीम का शानदार काम
निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे समेत पूरी टीम के प्रयासों से मामला सुलझा।एसपी छिंदवाड़ा ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

















