Metro City Mediaमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के आठ निगम -मंडल में मंन्त्री के दर्जे के साथ नियुक्त किए अध्यक्ष -उपाध्यक्ष

Metro City Media

 भोपाल मध्यप्रदेश –

चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने  बड़ा फैसला लिया है प्रदेश के निगम , मंडल, बोर्ड में अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर उन्हें   कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा दिया है  इनमे निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण में 8 अध्यक्षों सहित चार उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। आठ अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया जबकि चार उपाध्यक्ष को राज्य मंत्री के दर्जे से नवाजा गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं

इनमे भागचंद्र उइके को मध्य प्रदेश राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रफत वारसी को मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।भगवानदास गोराने को श्रम कल्याण मंडल रामदयाल प्रजापति को माटी कला बोर्ड , रामलाल रोतेले को मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय कोल विकास प्राधिकरण , कृष्ण मोहन सोनी मुन्ना को भोपाल विकास प्राधिकरण  वेद प्रकाश शर्मा को मध्य प्रदेश योग आयोग ,घनश्याम पुरोनिया को बांस विभाग प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा सौंपा गया है

इसके अलावा निगम, मंडल, प्राधिकरण, आयोग, कमेटी, बोर्ड के उपाध्यक्ष को राज्य के राज्य मंत्री का दर्जा सौंपा गया है  इनमे नंदराम कुशवाहा को राज्य पशुधन और कुक्कुट विकास निगम  सुनील पांडे को भोपाल विकास प्राधिकरण ,अनिल अग्रवाल लिली को भोपाल विकास प्राधिकरण, राकेश गोलू शुक्ला को इंदौर विकास प्राधिकरण  का  उपाध्यक्ष बनाकर राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker