Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

Chhindwara – Bulletin : छिन्दवाड़ा की जनता का आभार जताने आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , रोड शो के बाद दशहरा मैदान में सभा

छिन्दवाड़ा लोकसभा में जीत से गद - गद है पार्टी

Metro City Media

– Metro City Media-

♦छिन्दवाड़ा बुलेटिन –

छिन्दवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में  एक लाख से भी ज्यादा वोट से भाजपा की बड़ी  जीत से पार्टी गद – गद है। पहली बार आम चुनाव में कांग्रेस के वी आई पी जोन को ध्वस्त कर  विवेक साहू सांसद बने हैं। इस जीत पर छिन्दवाड़ा की जनता का आभार जताने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 14 जून को छिन्दवाड़ा आएंगे। यहां मुख्यमंत्री का रोड शो होगा और फिर दशहरा मैदान में जनसभा।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 14 जून को छिंदवाड़ा आएंगे ।सांसद विवेक साहू के साथ उनका रोड शो  सत्कार तिराहे  से शुरू होगा। जो  जेल तिराहा, फब्बारा चौक, अनगढ़ हनुमान मंदिर, जिला अस्पताल के सामने से होकर दशहरा मैदान पहुंचेगा । यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला भाजपा ने उनकी जन आभार रैली की तैयारी शुरू कर दी है।

 

रोहना में लगा समर्थकों का जमावड़ा ..

कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के जन्म दिन पर आज दिन भर उन्हें बधाई देने समर्थकों का रोहना में तांता लगा रहा। भाजपा की लोकसभा में जीत के बाद भाजपा के लिए भी दीपक सक्सेना कद्दावर नेता हो गए हैं। जन्मदिन पर सांसद विवेक साहू ने उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दी वही दिन भर एक के बाद समर्थकों का समूह रोहना पहुंचा। पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान ने भी उन्हें रोहना पहुंचकर बधाई दी। खास बात यह थी कि इस बार जन्म दिन पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोहना पहुंचकर उनका जन्मदिन मनाया वही बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी बधाई देने पहुंचे थे।

 

इंदौर जा रही बस तामिया के पास पलटी – 36 यात्री घायल, 27 यात्री छिन्दवाड़ा रेफर

छिन्दवाड़ा जिले के परासिया – तामिया  मार्ग के बीच ग्राम  लाहगड़ुआ में देर रात एक निजी ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर मार्ग पर पलट गई। घटना में बस में सवार  36 यात्री घायल हो गए हैं।  बस इंदौर से बालाघाट जा रही थी। घायलो  को परासिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से 27 घायलो को  जिला चिकित्सालय छिन्दवाड़ा लाया गया है। ताकि घायलो को बेहतर उपचार मिल सके। पवनपुत्र ट्रेवल्स की यह  बस इंदौर से बालाघाट जा रही थी कि अचानक  सुबह  तीन से चार बजे के बीच अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। तामिया पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

शहीद कबीरदास उइके के घर पहुंचे सांसद विवेक साहू ..

जम्मू – कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए छिन्दवाड़ा के सी आर पी एफ़ जवान कबीरदास उइके की शहादत को नमन करने सांसद विवेक साहू उनके परिवारजनो से मिलने बिछुआ के ग्राम पुलपुलडोह पहुंचे। उन्होंने परिवारजनों को सांत्वना दी कि दुख की इस घड़ी में पूरी मध्यप्रदेश सरकार शहीद के परिवार  के साथ है। शहीद का शव गुरुवार को गृहग्राम पहुंचेगा। जहाँ पूरे सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। राज्य शासन की ओर से मंत्री सम्पतिया उइके भी विदाई में पहुंचेंगी।

 

छिंदवाड़ा डीआईजी की फेक आईडी बनाकर महिला को जाल में फंसाया..

मध्यप्रदेश ही नही देश के डैशिंग आई पी एस छिन्दवाड़ा के  डीआईजी सचिन अतुलकर की सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर टीकमगढ़ के एक युवक ने  एक महिला को अपने जाल में फंसा लिया। इस दौरान उसने महिला का दैहिक शोषण भी किया और रुपए भी ऐंठ लिए। महिला ने छिन्दवाड़ा आकर यह शिकायत की है। जिस पर छिन्दवाड़ा पुलिस ने जीरो पर अपराध कायम कर कार्रवाई के लिए मामला टीकमगढ़ पुलिस को भेजा है।

जानकारी के अनुसार महिला की शिकायत पर  डीआईजी सचिन अतुलकर ने  एस आई टी का गठन कर मामले की जांच कराई।   टीम  में उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल  प्रियंका पांडेय, थाना प्रभारी महिला थाना, थाना प्रभारी कोतवाली, सायबर सेल प्रभारी व अन्य स्टॉफ शामिल किया गया था। टीम ने आरोपी के संबंध में समस्त जानकारी जुटाने के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर  धारा 376(2एन), 343, 506 भादवि में अपराध  दर्ज कर मेडिकल कराकर टीकमगढ़ पुलिस को भेजा है।

 

पांढुर्ना में दर्दनाक सड़क हादसा :  तीन युवकों की मौत

बुधवार की दोपहर पांढुर्ना में एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना ने  हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

पांढुर्णा से  गोरलीखापा मार्ग पर  दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर  तीन  युवकों सूरज उईके, सुंदर तडाम और सुनील की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीनो युवक पांढुर्ना के ही  देवनाला  गांव के निवासी है।घटना में घायल  दो युवकों को उपचार के लिए  पांढुर्णा से नागपुर रेफर किया गया है। घायलो के नाम प्रियांशी पिता सुनील कुमरे और ऋषभ कुमरे बताए गए हैं।

नांदनवाड़ी चौकी  पुलिस और डायल -100  ने मौके पर पहुंचकर घायलो को एम्बुलेंस से पांढुर्ना अस्पताल भेजा। मृतकों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए पांढुर्ना अस्पताल लाए गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने भीमकुंड में स्वयं  मिट्टी खोदकर तालाब गहरीकरण कार्य का किया श्री गणेश

जल स्त्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन के लिए जिले में चलाए जा रहे  जल गंगा संवर्धन       अभियान में बुधवार को कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जुन्ना  रदेव के भीमकुण्ड में स्वयं अपने हाथों से मिट्टी खोदकर तालाब गहरीकरण कार्य का श्री गणेश किया। इस कार्य मे एस पी मनीष खत्री , जिला पंचायत सी ई  ओ पार्थ जायसवाल पूर्व विधायक नत्थन शाह सहित ग्रामीणों ने श्रमदान  किया।

इस अवसर पर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने  ग्रामीणों से संवाद भी किया।  ग्राम पंचायत गोप के भीमकुंड में पुराने तालाब का जनभागीदारी से गहरीकरण कार्य बरसात के पहले पूरा किया जाएगा।  श्रमदान में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता बोसम, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष  रमेश सालोडे, पार्षद संजय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, एसडीएम जुन्नारदेव , सीईओ जनपद  ने  भो अपना योगदान दिया।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker