Metro City Mediaदेश

उड़ीसा : 25 साल बाद पहली बार उड़ीसा में भाजपा की सरकार , मोहन मांझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

पार्वती फरीदा और केवी सिंह देव डिप्टी सीएम

Metro City Media

♦Metro City Media –

उड़ीसा राज्य में जनता दल बीजू पटनायक की  करीब 25 साल तक लगातार सरकार रही है। इस विधानसभा के चुनाव में भाजपा को जबरदस्त सफलता मिली हैं। भाजपा ने यहां  मोहन चरण मांझी को मुख्यमंत्री और  कनक वर्धन सिंह देव सहित  पार्वती फरीदा को डिप्टी सी एम बनाया है। बुधवार को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर के सी एम औरर डिप्टी सी एम का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह सहित अन्य दिग्गज मौजूद थे।

केंद्र में सत्ता गठन के बाद ओडिशा में  भारतीय जनता पार्टी की  सरकार कायम हो गई है। भाजपा  ने ओडिशा में मोहन मांझी को नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है। यहां एक सीएम और दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला लगाया है। ओडिशा के दो डिप्टी सीएम होंगे। जिनमें से एक महिला हैं।  पार्वती फरीदा और केवी सिंह देव राज्य के डिप्टी सीएम है।.

ओडिशा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बहुमत का जादूई आंकड़ा हासिल करते हुए नवीन पटनायक के बीजू जनता दल को सत्ता से बेदखल किया है।

नवीन पटनायक साल 2000 से लगातार 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे है। वे  इस पद पर 24 साल और 98 दिन तक रहे। हाल ही में हुए चुनावों में सफलता मिलने के बाद बीजेपी ने अब मोहन मांझी को मुख्यमंत्री बनाया है। इसी के साथ उड़ीसा  राज्य को  ढाई दशक बाद नया मुख्यमंत्री मिला है। भुवनेश्वर के जनता मैदान में उड़ीसा की सत्ता का शपथ ग्रहण समारोह हुआ है। इस समारोह में पूर्व सी एम  नवीन पटनायक भी शामिल हुए।


Metro City Media

Metro City Media

Chhindwara MP State Digital News Channel & Advertiser Editor-Mukund Soni Contact-9424637011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker