आंध्रप्रदेश : चंद्रबाबू नायडू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, चौथी बार बने CM
पी एम नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के सी एम भी हुए शामिल

♦Metro City Media-
तेलगु देशम के नेता चंद्रबाबू नायडू ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। विजयवाड़ा के केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने उन्हें 11 बजकर 27 मिनट पर शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित अन्य राज्यो के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। समारोह में चंद्र बाबू नायडू के अलावा पवन कल्याण समेत 25 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमे चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकश भी शामिल हैं।
जनसेना के पवन कल्याण को आंध्रप्रदेश का डिप्टी सी एम बनाया गया है। . आंध्र प्रदेश में टीडीपी-पवन कल्याण की जनसेना और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था।। NDA को यह 164 विधानसभा सीट मिली हैं। इनमें से टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी को 21 और बीजेपी को 8 सीट मिली हैं
तेलगु देशम ने बहुमत के बाद भी यहां एन डी ए गठबंधन की सरकार बनाई है। चंद्रबाबू नायडू ने शपथ से पहले मंगलवार को NDA विधायकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और इसके लिए ‘आश्वासन’ दिया गया है। उन्होंने संकल्प जताया कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी और पोलावरम परियोजना को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम को आर्थिक राजधानी और एक उन्नत विशेष शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। टीडीपी प्रमुख ने हाल के चुनावों के बारे में एनडीए की भारी जीत को अभूतपूर्व बताया। नायडू के अनुसार, उन्होंने पहले भी कई चुनावों की समीक्षा की है, लेकिन 2024 के चुनावों ने उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि दी है।
शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री राजमोहन नायडू, जीतन राम मांझी, जी किशन रेड्डी
चिराग पासवान जयंत चौधरी महाराष्ट्र के सी एम एकनाथ शिंदे, मध्यप्रदेश के सी एम मोहन यादव शामिल हुए।