Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव : अध्यक्ष के लिए पांच अभ्यर्थी, नाम वापसी के बाद तय होगी चुनावी तस्वीर

914 अधिवक्ता चुनेंगे संघ के पदाधिकारी

Metro City Media

♦छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश –

5 नवम्बर को जिला न्यायालय केम्पस में  जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव होंगे। इनमे अध्यक्ष सहित  उपाध्यक्ष, सामान्य सचिव ,सह सचिव, वित्त सचिव, पुस्तकालय सचिव और कार्यकारिणी के 9 सदस्यों का चुनाव होगा। 1 अक्टूम्बर से चल रही चुनाव प्रक्रिया में  मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद  17 अक्टूम्बर तक नामांकन लिए गए हैं। 18 अक्टूम्बर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद   वैध  अभ्यर्थी घोषित किए जा चुके हैं। 23 अक्टूम्बर तक नाम वापसी है। 5 नवम्बर को मतदान और 6 नवम्बर को मतगणना के साथ परिणाम घोषित होंगे। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

घोषित निवार्चिन कार्यक्रम के अनुसार नाम  वापसी के लिए 21 और 22  अक्टूबर को शाम 5 बजे तक का समय  है। 23 को संघ की चुनावी तस्वीर साफ होगी।  जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव मे  914 अधिवक्ता मतदाता है। संघ ने निर्वाचन अधिकारी बी.एस.ठाकुर सहायक निर्वाचन अधिकारी  रतन सिंह ठाकुर  राजेश मोहने अरुण शुक्ला सुदेश तिवारी राजेन मालवीय डॉ गौरव भारद्वाज और  प्रीति सिंह को बनाया है। अपील अधिकारी एडवोकेट सत्य प्रकाश शुक्ला और  देवेंद्र कुमार मिश्रा बनाए गए हैं।

अधिवक्ता संघ के चुनाव में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए अध्यक्ष के उम्मीदवार के लिए 25 वर्ष , उपाध्यक्ष के लिए 20 वर्ष , सामान्य सचिव के लिए 15 वर्ष ,पुस्तकालय सचिव, वित्त सचिव सह सचिव के लिए 10 वर्ष की वकालत  और कार्यकारिणी के लिए 5 वर्ष की वकालत का अनुभव होना अनिवार्य रखा गया है।

अध्यक्ष के लिए पांच अभ्यर्थी ..

वैध नामांकन के अनुसार  अध्यक्ष के लिए पांच अधिवक्ता मैदान में उतर सकते हैं। इनमे पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बैस सहित राजकुमार मिश्रा, संजय गूजर , रामे सिंह चौधरी और नंद किशोर तिवारी के नाम शामिल है।

उपाध्यक्ष के लिए सात  ..

उपाध्यक्ष पद के लिए 7 अभ्यर्थी  ममता नामदेव, श्याम शिवहरे, राजकुमार पवार,सुशीला झाड़े, गोपाल ठाकुर,सुनील लालवानी, शरद मालवी के नाम है।

सामान्य सचिव ..

,सामान्य सचिव के लिए 4 अभ्यर्थी अजय देवेंद्र वर्मा, वनराज कोचर, अजय भांगे, नंदकिशोर साहू,

सहसचिव ..

सहसचिव के लिए हिमेश शुक्ला, नीतू यादव

वित्त सचिव

,वित्त सचिव के लिए जय राय, संजय चौकसे, शरद मालवी, रघुराज वर्मा, सुनील लालवानी

पुस्तकालय सचिव

, पुस्तकालय सचिव के लिए सूर्यकांत वर्मा ,राजेन्द्र पारधे

कार्यकारिणी सदस्य के लिए 12 अभ्यर्थी ..

कार्य कारिणी के 9 सदस्यों के लिए 12 नामांकन वैध पाए गए हैं। इनमे  राहुल तिवारी,इशासू प्रसाद, जितेंद्र डोंगरे, शेख महफूज मंसूरी, कमलेश इलाइतकर, रीता मालवी,वंदना टांडकर, भानुश्री कोल्हे,नीलेश चौरसिया राजू माहोरे, कमलेश कपाले ,गीता पवार अभ्यर्थी है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker