Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा ताज़ा ख़बर 16 लीटर से अधिक शराब के साथ पकड़ाया युवक , आरक्षक को दी धमकी – TI धुर्वे से बात कराऊं ।

Metro City Media

छिंदवाड़ा प्रशासन ने शुक्रवार को सूत्रों की सूचना पर एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ पकड़ा , तब युवक ने पुलिस कर्मियों के ऊपर TI से बात कराऊं कह कर अपनी धौंस जमाने की कोशिश की और आरक्षकों से बहस कर दबाव बनाने की कोशिश की, इसका वीडियो भी सामने आया ।

जांच के दौरान आरक्षक अमित तोमर और शैलेंद्र राजपूत ने जब आरोपी को रोका , तब उसने शराब परिवहन नियम को लेकर पुलिस से बहस करना शुरू किया , उसके उपरांत युवक ने “ TI धुर्वे से बात कराऊं ” कह कर पुलिस कर्मियों को धमकी भी दी । इस पूरी घटना को पास खड़े एक युवक ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया ।

इस घटना का बड़ा खुलासा यह हुआ कि युवक ने शराब रोहाना बायपास स्थित शराब दुकान से खरीदी और अपने घर जा रहा था , इस दौरान शराब ठेकेदार के एक कर्मचारी ने ही कोतवाली पुलिस को सूचना देकर यह कारवाही करवाई । आरोपी की पहचान आकाश साहू पिता देवीलाल साहू उम्र 39 वर्ष हुई है , पुलिस ने 16 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद की है , जिसकी कीमत लगभग 13,900 रूपए बताई जा रही है ।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें – https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

सोर्स – दैनिक भास्कर ऑनलाइन 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker