छिंदवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से जिला पांढुर्णा ग्राम सिवनी की ओवरब्रिज की मांग पूरी
पांढुर्णा जिला के विकास को लेकर कार्य संकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू जी ने अपने डेढ़ वर्ष के कार्य कल में करोड़ों के विकास की सौगात पांढुर्णा जिला वासियों को दिल चुके है । ग्राम सिवनी निवासियों की बहुत पुरानी ओवरब्रिज की मांग संसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से पूरी हुई , भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सिवनी ओवरब्रिज निर्माण के लिए 24 करोड़ 95 लाख 74 हजार की राशि स्वीकृत की है ।
उल्लेखनीय है कि जिला पांढुर्णा ग्राम सिवनी में ओवरब्रिज न होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती थी , और ग्राम वासियों को रोड क्रॉस करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था । यह ओवरब्रिज की मांग ग्रामवासी वर्षों से करते आ रहे थे , पिछले दिनों सांसद बंटी विवेक साहू के पांढुर्णा प्रवास के दौरान पांढुर्णा भाजपा अध्यक्ष संदीप मोहोड़े सहित जनप्रतिनिधियों और ग्राम वासियों ने सिवनी ओवरब्रिज निर्माण की मांग की थी ।
जिससे सांसद बंटी विवेक साहू जी ने गंभीरता से लेते हुए नागपुर के केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के सिवनी ओवरब्रिज का निवेदन किया था , केंद्रीय मंत्री गडकरी जी ने भी इससे गंभीरता से लिया और जल्द से जल्द ओवरब्रिज के निर्माण का आश्वाशन दिया था ।
ग्राम सिवनी ने ओवरब्रिज निर्माण कारण दुर्घटनाएं कम होंगी और वहीं निवासियों के आवागमन में सुविधा होगी , ओवरब्रिज निर्माण के स्वीकृत होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री गडकरी जी और सांसद बंटी विवेक साहू जी का आभार व्यक्त किया ।

















