छिंदवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज: दबंगई और असामाजिक तत्वों पर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही
जिला छिंदवाड़ा के प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र के दुकानदारों के साथ मारपीट करने वाले असामाजिक तत्वों पर कोतवाली पुलिस ने कड़ी कारवाही की , कुछ दिन पहले आरोपियों ने दुकानदारों के साथ विवाद कर मारपीट की जिसके उपरांत पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया , इस दौरान यह बात भी सामने आई कि फरियादी को केस वापस लेने के लिए धमकाया और दवाब भी इन आरोपों द्वारा बनाया गया था ।
शनिवार के दिन पुलिस ने इन आरोपियों का शहर ने जुलूस निकाला , महाराणा प्रताप चौक से लेकर कोर्ट परिसर तक ले जाया गया। वाहा आरोपियों को पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया ।
कोतवाली निरीक्षक आशीष धुर्वे ने बताया कि दुकानदारों को धमकाने और ऐसे आरोपियों को संरक्षण देने वाले पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, पुलिस ने इन सभी पर धारा 151के तहत मामला दर्ज किया है ।
आरोपियों के नाम –
- राकेश विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष
- रोशन काले उम्र 28 वर्ष
- दिलीप कोलारे उम्र 19 वर्ष
- राहुल ख़बसे उम्र 29 वर्ष
OFFICIAL INSTAGRAM LINK –
https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==
सोर्स – दैनिक भास्कर ऑनलाइन

















