Metro City Mediaछिन्दवाड़ाधार्मिकनगर निगम छिन्दवाड़ामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीति

छिंदवाड़ा गर्व का क्षण : अयोध्या में गूंजेगी छिंदवाड़ा रामलीला मंडल की 137 वर्षों की परंपरा

Metro City Media

जिला छिंदवाड़ा के लिए बड़ा ही गर्व का विषय है कि छिंदवाड़ा ऐतिहासिक श्री राम लीला मंडल अब अयोध्या धाम की पावन धारा पर अपना प्रदर्शन देने जा रही है , या आयोजन 13 , 14 और 15 दिसंबर को होने जा रहा है। जिसमें छिंदवाड़ा रामलीला मंडल के कलाकार अयोध्या श्री राम मंदिर में श्री राम लला की अलौकिक लीलाओं का प्रदर्शन करेंगी, जिसका समय शाम 4:30 बजे प्रतिदिन होगा ।

मंडल अध्यक्ष अरविंद राजपूत जी का कहना कि यह छिंदवाड़ा की संस्कृति के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है जहां छिंदवाड़ा / पांढुर्णा के सांसद विवेक बंटी साहू जी भी जनक जी की भूमिका निभाएंगे । अयोध्या धाम के मंचन की व्यवस्था करने हेतु मंच निर्माण, वा अन्य समान लेकर मालवाहक बुधवार के दिन छिंदवाड़ा से प्रस्थान कर चुका है ।

जिला छिंदवाड़ा में इस आयोजन को लेकर बहुत उत्साह का माहौल है जहां , श्री राम लीला मंडल के प्रवक्ता ऋषभ स्थापक जी जिसे देखते हुए शहर के दो स्थानों पर एलईडी के माध्यम से मंचन का सीधा प्रकरण दिखाया जाएगा । छिंदवाड़ा की तरफ से श्री राम लीला मंडल की यात्रा को बहुत शुभकामनाएं है , अयोध्या में आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ एक मंचन नहीं बल्कि यह छिंदवाड़ा की 137 वर्ष पुरानी संस्कृति है जो आज भी अपने आराध्य प्रभु श्रीराम को समर्पित है ।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker