Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ाधार्मिकमध्यप्रदेश

फिर हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ , शिवलिंग का किया अपमान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

Metro City Media

बालाघाट | Metro City Media Desk

बालाघाट जिले के गर्रा शंकरघाट शिवालय में शुक्रवार सुबह आस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। मंदिर में पूजा करने पहुंचें स्थानीय लोगों के पैरों तले ज़मीन तब खिसक गई जब उन्होंने देखा कि शिवलिंग पर मटन की ग्रेवी फेंकी हुई थी। वहीं पास रखे जलपात्र में मांस का टुकड़ा भी तैरता मिला। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

  • सुबह की पूजा बनी हंगामे की वजह

भक्तों ने बताया कि रोज़ की तरह वे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे, तभी शिवलिंग की अपमानजनक स्थिति देखकर सभी दंग रह गए। लोगों ने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद हिंदू संगठनों में जबरदस्त नाराज़गी देखने को मिली। कई संगठनों ने इसे आस्था पर सीधा प्रहार बताया है।

  • पुलिस अलर्ट—CCTV फुटेज खंगालने का काम तेज

विवाद बढ़ता देख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे शिवालय क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया। पुलिस टीम अब CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। प्राथमिक जांच में संदेह जताया जा रहा है कि पिकनिक मनाने आए कुछ बाहरी लोगों ने यह हरकत की हो सकती है।

  •  स्थानीय लोग बोले—दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

 

स्थानीय निवासियों ने इस घटना को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिया है।

 

  • फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker