छिंदवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज : जुन्नारदेव / हनोटीया रोड पर दर्दनाक हादसा , 19 मजदूर घायल / 2 की हालत गंभीर
जिला छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव क्षेत्र के हनोटीया रोड पर भीषण हादसा हुआ घटित हुआ जहां मजदूरों से भरा हुआ गाना वाहन ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में जा घुसा , यह घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है ।
वाहन में लगभग 19 मजदूर सवार थे , जिनमें नेहा बरकड़े उम्र (16 ) और रुक्मिणी आरसे (17) की हालत गंभीर बताई जा रही है , वाहन में मौजूद सभी लोगों को चोटें आई है , जिन्हें उपचार के लिए छिंदवाड़ा चिकित्सालय भेजा गया है ।
स्थानीय लोगों को हादसे के तुरंत बाद अफरा ट्रॉफी दिखाई पड़ी जहां उन्होंने तुरंत समझदारी दिखाते हुए राहत व बचाव कार्य शुरू किया अन्य घायलों को जुन्नारदेव स्वास्थकेंद्र में भर्ती किया गया , जहां सभी का उपचार जारी है ।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोकड़ा बेदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे , जहां पुलिस टीम ने मामला दर्ज किया । हादसे की मुख्य वजह ब्रेक फेल बताई जा रही है , पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है , जहां बताया गया कि हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक तत्काल फरार होगया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है ।

















