छिंदवाड़ा में वोटर लिस्ट की सफाई: मृत और अप्रमाणित नामों पर गिरी गाज
छिंदवाड़ा में मतदाता सूची का बड़ा अपडेट: 59 हजार से ज्यादा नाम कटेंगे, 7,860 को आखिरी मौका
छिंदवाड़ा। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रशासन द्वारा जारी फाइनल डेटा के अनुसार जिले की मतदाता सूची से 59,368 मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे, जबकि 7,860 मतदाताओं को नोटिस देकर अंतिम अवसर दिया जाएगा।
प्रशासन के मुताबिक एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सत्यापन में बड़ी संख्या में नाम अमान्य पाए गए हैं। वहीं, कुछ मतदाता ऐसे भी हैं जिन्होंने बीएलओ द्वारा दिए गए गणना पत्र समय पर जमा नहीं किए, उन्हें अब अंतिम मौका दिया जा रहा है।
- आंकड़ों में समझिए पूरी तस्वीर
पहले कुल मतदाता: 12,26,602
सत्यापन के बाद वैध मतदाता: 11,67,234
मृत पाए गए मतदाता: 17,200
मतदाता सूची से हटने वाले नाम: 59,368
नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाता: 7,860
- दो बार बढ़ानी पड़ी तारीख
एसआईआर की प्रक्रिया 4 नवंबर से 18 दिसंबर तक चली। निर्धारित समयसीमा में काम पूरा न होने के कारण निर्वाचन आयोग को दो बार तारीख बढ़ानी पड़ी। लंबी प्रक्रिया और सघन सत्यापन के बाद अब प्रशासन अंतिम प्रकाशन की ओर बढ़ रहा है।
- दावा-आपत्ति का मिलेगा मौका
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम प्रकाशन से पहले दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन 7,860 मतदाताओं ने गणना पत्र जमा नहीं किए थे, उन्हें एसडीएम के माध्यम से नोटिस जारी किए जाएंगे। यह उनके लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या बचाने का अंतिम अवसर होगा।
प्रशासन का कहना है कि दावा-आपत्ति के निपटारे के बाद ही मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
OFFICIAL INSTAGRAM METRO CITY MEDIA –https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

















