Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ाराजनीति

छिंदवाड़ा : शिक्षकों का फूटा दर्द , 2018 से नियुक्त आज भी वरिष्ठा अधर पे , सीएम तक पहुंचा ज्ञापन

Metro City Media

छिंदवाड़ा।

राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता और तकनीकी विसंगतियों से युक्त अटेंडेंस व्यवस्था के निराकरण को लेकर राज्य शिक्षक संघ ने आज मुख्यमंत्री के नाम जिला स्तरीय ज्ञापन सौंपा।

संघ के जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा ने बताया कि राज्य शिक्षा सेवा में अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति 1 जुलाई 2018 से की गई थी, लेकिन आज दिनांक तक नियुक्त शिक्षकों को उनकी नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ नहीं मिल पाया है। इसके चलते कई शिक्षक पदोन्नति, वेतनमान और अन्य प्रशासनिक लाभों से वंचित हैं।

शिक्षक संघ का कहना है कि नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देना प्राकृतिक न्याय की मांग है। नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित होकर निष्ठापूर्वक शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक आज भी तकनीकी खामियों और प्रशासनिक देरी का दंश झेल रहे हैं।

इसके साथ ही संघ ने प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में लागू अव्यवहारिक और तकनीकी विसंगतियों से युक्त अटेंडेंस व्यवस्था को भी बंद करने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि इस व्यवस्था के कारण विद्यालयों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

राज्य शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर शिक्षकों को राहत दी जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker