Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ाराजनीति
छिंदवाड़ा : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री का छिंदवाड़ा दौरा , सांसद खेल महोत्सव में होंगे मुख्य अतिथि।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी 22 दिसंबर आज एकं दिवस के लिए आएंगे छिंदवाड़ा जहां वह सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल , उनका निर्धारित कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से सौसर से छिंदवाड़ा की ओर प्रस्थान करेंगे जहां उनका 2 घंटे का प्रवास रहेगा , जहां वह सबसे पहले पोला ग्राउंड जाएंगे और सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे , उसके उपरांत 1 बजे के लगभग वह सांसद निवास पहुंचकर मुलाकात करेंगे , दोपहर 1:30 बजे छोटा तालाब स्थित कायस्थ भवन में उनका अभिनंदन समारोह रखा गया है , लगभग 2 बजे वह चार फाटक , सिवनी रोड ने स्थित संतोषी माता मंदिर पहुंच कर धर्म ध्वजा अनावरण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देंगे । 2 बजे के लगभग मंत्री जी छिंदवाड़ा से सिवनी की ओर प्रस्थान करेंगे ।

















