Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा देहात थाना की बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय चोरों को धड़ दबोचा । 11 लाख का सामान जब्त

Metro City Media

जिला छिंदवाड़ा के देहात थाना को बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरों का पर्दाफाश किया , पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर लग भाग 11 लाख का सामान, क्रेटा कर एक टाटा टिआगो जब्त किया । 20 दिसंबर को पुलिस को सूचना प्राप्त होती है कि एक संदिग्ध कार सौसर के पास घूम रही है , पुलिस तुरंत एक्शन लेते हुए घेराबंदी कर अपराधियों को धड़ दबोचती है, जिसमें एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्त में लेते हुए पूछताछ करती है , जहां पता चलता हैं कि 3 दिसंबर को एस आर कॉलोनी , पोआम स्थित एक फॉरेस्ट ऑफिसर के घर को निशाना बनाते हुए , चोरों ने तला तोड़ कर लाखों के सोने – चांदी के जेवर व टाटा टीआगो कार चोरी की थी । जिसके बाद फरियादी परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

शेख आरिफ (27) , नागपुर

राहुल मर्सकोले (24), बालाघाट

संदीप टेमरे (26) , सिवनी

पुष्पा पारवे (50) , नागपुर

मंगेश पारवे ( 29) , नागपुर

पुलिस जांच में आरोपियों ने चतुराई कर पुलिस को नकली सामान सौंप दिए थे , जब पुलिस सख्ती के साथ पेश आई तब जाकर आरोपियों ने असली सोने – चांदी के जेवर पुलिस को सौंपे , जिसमें एक क्रेटा कार जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए, टाटा टीआगो कार करीब 1 लाख रुपए और सोना – चांदी के जेवर लगभग 3 लाख रुपए के जप्त किए जोकि कुल 11 लाख के लगभग का होता है । पुलिस जांच में पता चला कि नागपुर निवासी एक महिला और उसके बेटे से चोरी किए गए जेवर भी बरामद हुए है ।

इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में देहात थाना पुलिस, फिंगर प्रिंट यूनिट के साथ साइबर सेल की बहुमूल्य भूमिका रही , पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्यवाही पर पूरी टीम को इनाम देने की घोषणा की है ।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker