छिंदवाड़ा ताज़ा खबर: धर्म, संस्कृति और सेवा का अद्भुत संगम, छिंदवाड़ा में भव्य आयोजन

छिंदवाड़ा।
चार फाटक स्थित श्री संतोषी माता मंदिर में धर्म और आस्था का अनुपम दृश्य देखने को मिला, जब मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, जिले के सांसद श्री विवेक ‘बंटी’ साहू एवं विधायक श्री कमलेश शाह की गरिमामयी उपस्थिति में धर्म ध्वजा फहराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सनातनी बंधुओं ने शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ धर्मध्वज फहराकर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
आकर्षक साज-सज्जा से सुसज्जित हुआ मंदिर शिखर
ट्रस्ट के सचिव श्री अंशुल शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री संतोषी माता मंदिर के शिखर को सुंदर रंगों से आकर्षक रूप में सजाया गया है। साथ ही विशेष प्रकाश व्यवस्था के माध्यम से रात्रि में मंदिर शिखर को आलोकित किया गया, जिससे दूर-दूर से आने वाले धर्मप्रेमी श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकें। मां के दरबार में उपस्थित श्रद्धालुओं ने शंखध्वनि एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्मध्वज फहराई।
धार्मिक आयोजन के उपरांत श्री संतोषी माता जनकल्याण समिति ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।
मंत्री एवं सांसद का हुआ भव्य अभिनंदन
चार फाटक क्षेत्र में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत नगर मंडल अध्यक्ष श्री अंकुर शुक्ला के निवास पर मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं सांसद श्री विवेक बंटी साहू का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया।
- सहकारिता संगठनों ने किया मंत्री का सम्मान
कार्यक्रम में सहकारिता विभाग से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर
टैक्स कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष गोविंद ओक्टे,
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशांत लाड़े,
जिला उपाध्यक्ष विनोद राजपूत,
जिला सचिव अशोक वादें,
जिला उपाध्यक्ष योगेश रघुवंशी,
संभाग प्रतिनिधि धर्मवीर कड़वे,
तथा कोऑपरेटिव बैंक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नीरज जैन, विशाल शुक्ला, प्रवीण नासेरी, आरिफ कुरैशी, पी.के. जैन द्वारा मंत्री एवं सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
- रामलीला समिति का भी हुआ सम्मान
कार्यक्रम के समापन अवसर पर छोटी बाजार स्थित राम मंदिर के सामने 137 वर्ष पुरानी रामलीला समिति, जिसने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में रामलीला का मंचन किया था, का भी अतिथियों द्वारा अभिनंदन किया गया।
- ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष धीरज शुक्ला, पं. दयाराम दुबे, मुकुल सोनी, बलराम साहू, दीनदयाल मोहने, प्रभु नारायण नेमा, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, पंकज शुक्ला, अरविंद राजपूत, जीत सिंह रघुवंशी, कुंदन मिगलानी, प्रहलाद यादव, लवली मक्कड़, जितेंद्र पिपले, विक्रम चौधरी, नितेश गुप्ता, सनी मालवीय, दुष्यंत दुबे, रानी सूर्यवंशी, सागर ब्योत्रा, गया प्रसाद वारिवा, राजा राम दुबे, राधेश्याम राठौर, मुकेश विश्वकर्मा, नितेश दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

















