Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज़: नगर निगम की अनदेखी बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरी गिट्टी ने छीनी महिला की जान

Metro City Media

छिंदवाड़ा।

नगर निगम की घोर लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। गुरुवार सुबह शहर के नरसिंहपुर नाका रोड पर सड़क निर्माण के बाद बेतरतीब पड़ी गिट्टी ने एक महिला की जान ले ली। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीगंज निवासी शीलू माहेश्वरी (55) अपने पति अतुल माहेश्वरी के साथ सुबह करीब 8:15 बजे बाइक से गुजर रही थीं। सड़क पर फैली गिट्टी के कारण बाइक असंतुलित हो गई। अचानक झटके से शीलू सड़क पर गिर पड़ीं और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही अंतिम सांस ली।

शिकायतें हुईं, लेकिन कार्रवाई शून्य

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद बचा हुआ मलबा और गिट्टी लंबे समय से सड़क पर पड़ी थी। इसे हटाने के लिए कई बार नगर निगम को अवगत कराया गया, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इसी प्रशासनिक उदासीनता की कीमत आज एक निर्दोष महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

इलाके में उबाल, कार्रवाई और मुआवजे की मांग

घटना के बाद क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है पुलिस जांच में जुटी

हादसा कुंडीपुरा थाना क्षेत्र की धार्मतेकडी चौकी के अंतर्गत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

  •  सवाल वही—कब जागेगा सिस्टम?

नगर निगम की लापरवाही कब तक मासूम जिंदगियों को निगलती रहेगी? क्या जिम्मेदारों पर कभी कार्रवाई होगी या फिर हर हादसे के बाद सिर्फ जांच का आश्वासन ही मिलता रहेगा?


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker