Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा में फैक्ट्री बनी आग का गोला, 8 फायर ब्रिगेड के बाद भी घंटों धधकती रही फैक्ट्री।

Metro City Media

मेट्रो सिटी मीडिया डेस्क|

छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्लास्टिक पाइप निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटों और घने काले धुएं ने पूरे औद्योगिक क्षेत्र को दहला दिया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार आग करीब दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच लगी। यह फैक्ट्री प्रकाश गुप्ता की बताई जा रही है। फैक्ट्री में संग्रहित ज्वलनशील प्लास्टिक कच्चे माल के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं का गुबार करीब तीन किलोमीटर दूर तक साफ दिखाई देता रहा।

आग पर नियंत्रण के लिए चांदामेटा, परासिया, बड़कुई और आसपास के क्षेत्रों से कुल 8 फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। नगर निगम के पांच पानी टैंकर भी लगातार पानी की आपूर्ति में लगाए गए। घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति पर करीब 70 प्रतिशत तक काबू पाया जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सुधीर जैन, नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय एवं जोन प्रभारी विवेक चौहान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। एसडीएम सुधीर जैन ने बताया कि आग पर जल्द ही पूर्ण नियंत्रण की उम्मीद है और अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियातन खाली कराया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच जारी है। प्रारंभिक आकलन में करीब 80 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker