Metro City Mediaछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिन्दवाड़ा में सुबह – सुबह आग : चन्दनगांव में धधक उठा विद्युत कंपनी का भंडारगृह, ट्रांसफार्मरों ने पकड़ी आग, बड़ा हादसा टला

कलेक्टर मनोज पुष्प सहित अधिकारी मौके पर डटे रहे, नगर निगम छिन्दवाड़ा सहित अन्य निकायों से बुलाई दर्जनभर फायर ब्रिगेड

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

छिन्दवाड़ा में सुबह – सुबह बड़ा हादसा टला है। यहां चन्दनगांव स्थित विद्युत कंपनी के भंडारगृह में आग भड़क गई। देखते ही देखते भंडार में रखे ट्रांसफार्मर्स आग पकड़ते गए और आग वेग से फैलने लगी। खतरा इतना बड़ा था कि भंडारगृह परिसर में बनी आवासीय कालोनी को खाली कराने की स्थिति आ गई थी। एक के बाद एक कर यहां पहुंची दर्जन भर फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भंडारगृह में सुबह पांच बजे अचानक आग लगी थी। घटना की खबर पर तत्काल ही कलेक्टर मनोज पुष्प, निगम कमिश्नर के सी बोपचे, एस डी एम सुधीर जैन सहित पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

भंडारगृह में हजारो की संख्या में ट्रांसफार्मर सहित विद्युत उपकरण और ट्रांसफार्मर ऑयल का स्टॉक था। विद्युत कंपनी का 132 के वी विद्युत सब स्टेशन के साथ यहां परिसर में ही विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों की आवासीय कालोनी भी है। आग के बढ़ने से बड़ा खतरा था। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्थिति भांपकर नगर निगम के अलावा बिछुआ, चौरई ,सौसर सहित अन्य निकायों की फायर ब्रिगेड भी यहां बुला ली थी। करीब दर्जन भर फायर ब्रिगेड के माध्यम से भंडारगृह की आग पर काबू पाया जा सका हैं।

घटना में विद्युत कम्पनी को बड़ा नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि करोड़ों की लागत के ट्रांसफार्मर आग की भेंट चढ़ गए हैं। आग किन कारणों से लगी यह जांच का विषय है। भंडारगृह में सुबह करीब पांच बजे आग और उठता धुआं दिखा। सुरक्षा प्रहरी ने पहले अपने स्तर पर कोशिश की किन्तु आग को फैलने में समय नही लगा और पूरे परिसर में ही हड़कंप मच गया। खबर पर विद्युत कंपनी के अधिकारी भी मौके ओर पहुंचे और फायर ब्रिगेड भी आई। करीब तीन घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कार्यपालन अभियंता एरिया स्टोर  एस.बी. सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे के करीब स्टोर में अचानक आग लगी थी। तत्काल ही अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।  जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीमें सहित  एमपीईबी के अधीक्षण अभियंता  खुशियाल शिववंशी यहां  पहुंचे।  नगर निगम सहित  चौरई, परासिया और अमरवाड़ा की  12 फायर ब्रिगेड बुलाकर आग को काबू किया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। एस डी एम सुधीर जैन ने बताया कि तत्काल सूचना मिलते ही प्रशासन एक्शन में आ गया था। हालातो के चलते कालोनी खाली कराने की भी तैयारी कर ली गई थी ।अब सब कुछ नियंत्रण में है। आग और काबू कर बुझा दिया गया है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker