छिंदवाड़ा : कफ सिरप कांड में एक नया मोड ईडी ने फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग के मालिक जी.रंगनाथ की 2.04 करोड़ की संपति को किया कुर्क।
जिला छिंदवाड़ा में कफ सिरप से संबंधित बच्चों की मौतों के मामले में ईडी ने एमपी पुलिस व चेन्नई पुलिस द्वारा की गई एफआईआर के आधार पर कफ सिरप मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के मालिक जी.रंगनाथ की दो करोड़ से अधिक की संपति को कुर्क किया है , कुर्क की गई संपति में जी.रंगनाथ के चेन्नई के कोड़बक्कम में स्थित दो फ्लैट भी शामिल है । ईडी के चेन्नई के आंचलिक कार्यालय से जारी प्रेस नोट में का गया है कि श्रीसन फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग के मालिक जी. रंगनाथ से संबंधित 2.04 करोड़ रुपए की समाप्ति पीएमएलए 2002 के अंतर्गत 2 दिसंबर को अस्थाई रूप से कुर्क की गई है ।
एफआईआर के अनुसार फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग के मालिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 बीएनएस की धारा 105 , आईपीएस की धारा 304 के तहत छिंदवाड़ा में 20 से अधिक बच्चों की मौत के मामले दर्ज है , ईडी के अनुसार प्रयोगशाला निष्कर्षों ने डाइएथिलिन 48.6% और एथलीन गिलाइकोल 46.28% की हाई कॉन्सन्ट्रेशन की पुष्टि की जोकि सुरक्षित मात्रा से काफी अधिक है ।
सूत्रों के अनुसार जांच में खुलासा हुआ कि तमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारी श्रीसन फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग के मालिक से लगातार संपर्क में थे , ईडी ने श्रीसन फार्मास्युटिकल के मालिक , ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी , लाइसेंस प्राप्ति में शामिल एजेंटों से जोड़े 10 स्थानों पर सर्चिंग भी की थी , सर्चिंग के दौरान वित्तीय गतिविधियों और मिलावटी निर्माण से संबंधित कई महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए गए थे ।
OFFICIAL INSTAGRAM METRO CITY MEDIA –https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

















