Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा ताज़ा मामला: शराब दुकानों के पास खुले में शराबखोरी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 प्रकरण दर्ज

Metro City Media

छिंदवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शहर की शराब दुकानों के आसपास खुलेआम शराब पीने और अवैध रूप से शराब परोसने वालों पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार की शाम विभाग की टीम ने शहरभर की कंपोजिट शराब दुकानों पर औचक निरीक्षण किया।

कई क्षेत्रों में छापेमारी –

कार्रवाई के दौरान टीम ने

इमलीखेड़ा

चंदनगांव

मोहननगर

बुधवारी

के शराब दुकानों के पास ठेलों और गुमठियों के आसपास भीड़ लगाकर शराब पी रहे लोगों को मौके से हटाया। वहीं, अवैध रूप से शराब परोसने वालों पर भी तुरंत कानूनी एक्शन लिया गया।

MP Excise Act के तहत केस दर्ज

आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36 के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए हैं। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या पिलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अभियान में शामिल अधिकारी

इस विशेष कार्रवाई में

सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य

एडीओ आकाश मेश्राम, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी

आबकारी उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम, वैशाली भगतसहित विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

OFFICIAL INSTAGRAM METRO CITY MEDIA –

https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker