Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

सौसर की कच्छीढाना मैगनीज खदान में हादसा : एक मजदूर की मौत, दो घायल नागपुर रेफर, पहले भी हो चुके हैं हादसे

अवैध उत्खनन के खिलाफ कब कार्रवाई करेगा खनिज विभाग

Metro City Media

♦छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश-

पांढुर्ना जिले की सौसर सौसर तहसील के ग्राम  कच्छीढाना स्थित मैगनीज खदान में बुधवार को हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। दो मजदुर घायल है जिन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर खदान में खुदाई कर रहे थे कि तभी मिट्टी धसकने से मलबे में दब गए। घटना पर सौसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। यह खदान महाराष्ट्र की कंपनी के नाम पर है।

जानकारी के अनुसार  कच्छीढाना में महाराष्ट्र की कंपनी कृष्ना पिंग की मैगनीज खदान में बुधवार की शाम अचानक हुए हादसे में मजदूर अजय खातरकर 28 वर्ष निवासी दमुआ की मौके पर ही मौत हो गई वही अन्य दो मजदूर संतराम तूमड़ाम और गंगाधर दोईफड़े घायल हो गए। घायलो को तत्काल ही सौसर के सिविल अस्पताल लाया गया था। दोनो घायलो की हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर रेफर किया गया है। इस खदान में करीब डेढ़ सौ मजदूर कार्यरत हैं जो मैगनीज के लिए लगातार खुदाई का कार्य करते हैं।। खदान प्रबन्धन पर आरोप है कि यहां मजदूरो के लिए कोई सुरक्षा इंतजाम नही है।कंपनी यहां से कच्चा मैगनीज निकालकर महाराष्ट्र के स्टील कारखानो को सप्लाय करती हैं जिससे स्टील तैयार होता है।

यह खदान वर्षों से है। कंपनी को यहां की जमीन लीज पर दी गई है। आरोप है कि कंपनी यहां दिए गए लीज एरिया से कोई पचास गुना अधिक क्षेत्र में मैगनीज की खुदाई करा चुकी है। कंपनी ने यहां बिना किसी सक्षम अनुमति के कच्छीढाना गांव तक खाली करा लिया है। ग्रामीणों को जमीन खाली करने के बदले मकान बनाकर शिफ्ट किया गया है। इसकी लंबी चौड़ी शिकायत खनिज विभाग में है लेकिन विभाग ने अब तक कोई जांच ही नही कराई है।

बड़ी संख्या में मजदूरों के काम करने के बावजूद कंपनी ने यहां कोई मेडिकल सुविधा नही दी है कि यदि मजदूरों को कुछ हो जाए तो तत्काल उनका उपचार किया जा सके। कम्पनी केवल यहां मैगनीज उत्खनन में लगी है। यहां बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन की शिकायत है। कंपनी वर्षों से उत्खनन कर रही है लेकिन अब तक खनिज विभाग ने एक बार भी जांच रिपोर्ट नही बनाई कि कंपनी का लीज एरिया कितना है और कितने एरिए में खनन चल रहा है। यहां कंपनी ने किसकी इजाजत से गांव वालों को मकान देकर शिफ्ट किया है और पुराना गांव का क्षेत्र भी खोद डाला है। कंपनी के मालिक नागपुर में रहते हैं और खदान में मैनेजर रहते हैं जो किसी भी सवाल का कोई जवाब नही देते हैं। यहां पूर्व के मैनेजर करोड़ो का गबन कांड भी कर चुके हैं।

मजदुर की मौत के मामले में गुरुवार को मजदूरों ने खदान गेट पर धरना प्रदर्शन किया है। सौसर के विधायक विजय चौरे अस्पताल सहित खदान भी पहुंचे। यहां उन्होंने मजदूरो से भेंट की घायलो और मृतक के परिजनों से भी मुलाकात कर खदान प्रबन्धन से बात की है। बताया गया कि खदान प्रबन्धन ने मृतक मजदूर के परिवार को बीस लाख की सहायता देने की बात कही है साथ ही घायल मजदूरो की मदद के साथ ही उच्च स्तरीय इलाज कराने का प्रबंध करने कहा है।

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker