Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

चौरई के ब्लैक लिस्टेड राइस मिल मालिक ने दी थी पत्रकार ललित की हत्या की सुपारी, भाड़े के टट्टुओं ने किया था हमला

छिंदवाड़ा से चौरई गए थे हमलावर, मिल मालिक सहित चार आरोपी अरेस्ट, पांचवा फरार

Metro City Media

♦छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश –

चौरई के पत्रकार ललित डेहरिया पर हमला यू ही नही था। चौरई का ही ब्लैक लिस्टेड महालक्ष्मी  राइस मिल के  मालिक शुभम खण्डेलवाल ने उसकी हत्या की सुपारी दी थी। चौरई थाना के टी आई दिलीप पंचेश्वर को हटाने के बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने राइस मिल के मालिक शुभम खंडेलवाल सहित भाड़े के तीन टट्टुओं को अरेस्ट कर लिया है। चौथा फरार है। भाड़े के टट्टू मुस्लिम वर्ग के है।  जो ललित को मारने चौरई गए थे।

एस पी मनीष खत्री ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पत्रकार ललित पर हुए हमले की जांच के लिए एस आई टी गठित की गई थी। टीम ने अनुसंधान के बाद इस हमले के आरोपियों को पकड़ा है। चौरई में शुभम अग्रवाल राइस मिल के मालिक है। करीब एक साल पहले नागरिक आपूर्ति निगम ने उनकी मिल पर छापा मारा था। सरकारी चावल का स्टॉक कम मिलने पर राइस मिल को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। शासन ने उनका एक करोड़ से ज्यादा का भुगतान रोक  दिया था। इसके बाद शुभम खण्डेलवाल ने एक नई फर्म बनाकर मिल पुनः चालू करवाई और रुका हुआ पेमेंट भी निकलवा रहा था। छिंदवाड़ा में चांवल माफिया बड़े पैमाने पर सरकारी चावल की अफरा – तफरी कर रहा है। जिसमे चौरई का यह मिल मालिक भी शामिल बताया गया है।

यह जानकारी पत्रकार ललित डेहरिया को लग गई  थी।  ललित इस विषय पर रिपोर्टिंग करने वाला था। शुभम को जब यह पता चला तो उसे लगा कि मेरी मिल का समाचार छपा तो फिर पेमेंट पर रोक लग जाएगी। इस डर में  उसने ललित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

मात्र 40 हजार में कर दिया जान का सौदा ..

राइस मिल के मालिक शुभम खंडेलवाल ने मात्र 40 हजार में पत्रकार ललित डेहरिया की जान का सौदा कर दिया था। उसने छिंदवाड़ा के पुराना बैल बाजार  निवासी नाजिल खान को सुपारी दी थी। नाजिल ने छिंदवाड़ा के ही छापाखाना निवासी इकरार पिता असगर सिद्दकी उर्फ इक्कू,  पुराना बैल बाजार निवासी मोहम्मद कैफ उर्फ कैफ़ी सिद्दकी पिता मो तुफैल सिद्दकी और  जीसान खान को  दस – दस हजार रुपये देकर ललित को मारने चौरई भेजा था। जो ललित को मारपीट कर घायल कर फरार हो गए थे।

21 सितम्बर की रात तीनो ने ललित पर हमला किया था। ललित को सिर ,हाथ – पैर और कमर में फेक्चर है। ललित का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हमले में ललित की जान जा भी सकती थी। पकड़े गए आरोपियों में इकरार सिद्दकी शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध चांदामेटा, भोपाल, देहात छिंदवाड़ा में मारपीट, आर्म्स एक्ट और जुंआ एक्ट के पांच अपराध दर्ज है। एस पी मनीष खत्री ने बताया कि मुख्य आरोपी शुभम खंडेलवाल सहित तीन हमलावरों को अरेस्ट किया जा चुका है। इनमे जीसान फरार है।

प्रेस क्लब सहित सांसद ने जताया था आक्रोश..

ललित पर हमले के बाद छिंदवाड़ा सांसद विवेक साहू सहित छिंदवाड़ा प्रेस क्लब ने एस पी मनीष खत्री के संज्ञान में यह मामला लाया था। जिस पर एस पी ने तत्काल कार्रवाई ना करने वाले टी आई दिलीप पंचेश्वर को लाइन अटेच कर जी एस उइके को नया टी आई बनाने के साथ ही मामले की जांच के लिए एस आई टी बनाई थी।

इनका रहा योगदान ..

मामले के खुलासे पर छिंदवाड़ा प्रेस क्लब ने कंट्रोल रूम में एस पी मनीष खत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर अभिनंदन किया। आरोपियों को पकड़ने और मामले का खुलासा करने में चौरई टी आई जी एस उइके, एस आई महेंद्र भगत बिछुआ,तरुण मरकाम दमुआ, अविनाश पारधी उमरेठ,महेंद्र शाक्य धरमटेकरी,मुकेश डोंगरे जुन्नारदेव,सहित  ब्रजेश रघुवंशी,शिवकरन पांडेय, गजानंद मरापे, सतीश बघेल, योगेश मालवी ,सूर्योदय बघेल,रविन्द्र ठाकुर,विकास बैस, साइबर सेल के आदित्य रघुवंशी,नितिन सिंह का योगदान रहा ।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker