Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ामध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा ताज़ा ख़बर : छिंदवाड़ा प्रशासन ने किया 8 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित , नियमों का किया उल्लंघन

Metro City Media

जिला छिंदवाड़ा में अमान्य / नियमाविरुद्ध दवाओं की बिक्री को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने की सख्त कारवाही , छिंदवाड़ा कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षण दल परासिया सहित छिंदवाड़ा के कई क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 का उल्लंघन पाया गया ।

संबंधित मेडिकल स्टोर्स पर कारण बताने का नोटिस जारी हुआ जिसमें कुछ मेडिकल स्टोर्स संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिस कारण विभाग ने लाइसेंस निलंबित की कार्यवाही की है ।

निम्न मेडिकल स्टोर्स का हुआ लाइसेंस निलंबित :-

  •  दिनेश मेडिकल स्टोर , परासिया — 7 दिन
  •  गुप्ता मेडिकल स्टोर्स , छिंदवाड़ा — 15 दिन
  •  हरसोरिया मेडिकल स्टोर्स , परासिया — 12 दिन
  •  कैलाश मेडिकल स्टोर्स, परासिया — 7 दिन
  • न्यू सिटी मेडिकल स्टोर्स, परासिया — 10 दिन
  • निलेश मेडिकल स्टोर्स , परासिया — 7 दिन
  • राय मेडिका स्टोर्स, परासिया –12 दिन
  • सुमित मेडिकल स्टोर, परासिया — 7 दिन

विभाग अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी मेडिकल स्टोर् को बख्शा नहीं जाएगा , जिले में दवाइयों का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने लिए आगे भी कड़ी कारवाही जारी रहेगी ।

INSTAGRAM – https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

सोर्स — दैनिक भास्कर ऑनलाइन


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker