Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज़: हर पल हुआ भारी , 14 वर्षीय सार्थक के लिए 12 घंटे से जूझ रही SDRF, कुएं से रिसता जल बना रहा नई परेशानी।

Metro City Media

छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश। देहात थाना क्षेत्र की न्यू बजरंग नगर कॉलोनी में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ 14 वर्षीय किशोर सार्थक वानखेड़े ने अपने घर की छत से सीधे एक कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और एक बड़ा बचाव अभियान (Rescue Operation) शुरू किया, लेकिन 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी टीम को कोई सफलता नहीं मिली है।

पानी और रिसाव बना सबसे बड़ी चुनौती

घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई। SDRF प्लाटून कमांडर गणेश धुर्वे ने बताया कि कुएं में पानी का स्तर अत्यधिक है। कुएं में शुरुआत में 40 फीट तक पानी भरा था। बच्चे तक पहुँचने के लिए पहले कुएं को खाली करना ज़रूरी है।

 

बचाव दल ने 3 मोटर पंपों की मदद से लगातार पानी निकालने का काम शुरू किया और अब तक लगभग 20 फीट पानी खाली किया जा चुका है। हालांकि, कुएं के कच्चा होने और आसपास से लगातार पानी के रिसाव (Resurfacing) के कारण कुआँ पूरी तरह खाली नहीं हो पा रहा है।

 

मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी जगदीश पटेल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुआँ बहुत गहरा है और उसमें पानी भी बहुत ज़्यादा है, जिस वजह से इसे पूरी तरह खाली कर पाना मुश्किल लग रहा है।

 

  •  कचरा और झाड़ियों ने बढ़ाई मुश्किल

 

अधिकारियों के अनुसार, पानी के अत्यधिक स्तर के अलावा कुएं में कई दिनों का कचरा और बड़ी-बड़ी झाड़ियाँ भी हैं। इसी कारण से रेस्क्यू टीम कुएं में ठीक से नीचे उतरकर तलाशी नहीं ले पा रही है।

 

SDERF के मुताबिक, पानी को पूरी तरह निकालने में अभी भी लगभग 4 से 5 घंटे और लग सकते हैं। देहात थाना निरीक्षक जी.एस. राजपूत ने पुष्टि की है कि SDRF की टीम लगातार प्रयास कर रही है और बचाव कार्य जारी है।

 

रात के अंधेरे में भी यह ऑपरेशन उच्च शक्ति की रोशनी में जारी है, लेकिन लगातार 12 घंटे तक चले अथक प्रयासों के बावजूद, बच्चे  की स्थिति के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker