छिंदवाड़ा डेली अपडेट : मां की डाट के बाद उठाया खतरनाक कदम , 23 घंटे बाद कुएं से मिली लाश।
छिंदवाड़ा की न्यू बजरंग नगर कॉलोनी में रविवार सुबह 14 वर्षीय छात्र सार्थक ने घर की छत से पास के कच्चे कुएं में छलांग लगा दी। परिवार ने तुरंत मदद बुलाई, लेकिन कुएं की हालत इतनी खराब थी कि रेस्क्यू टीम को 23 घंटे तक संघर्ष करना पड़ा।
प्लाटून कमांडर गणेश धुर्वे की टीम ने बताया कि कुआं लगभग 40 फीट गहरा था और उसमें भरपूर पानी मौजूद था। तीन बड़ी मोटर पंप लगातार चलाए गए, लगभग 20 फीट पानी निकाला भी गया, लेकिन नीचे से लगातार रिसाव होने के कारण कुआं खाली ही नहीं हो पा रहा था। हालत यह थी कि मोटरों के चलने के बावजूद पानी की सतह लगभग वहीं की वहीं बनी रही।
कुएं में कचरा और जंगली झाड़ियां इतनी ज्यादा थीं कि गोताखोरों का नीचे उतरना जोखिम भरा था। पानी पूरी तरह निकालने में 4-5 घंटे और लगने का अंदाज़ा लगाया गया, लेकिन रात भर की मेहनत के बाद भी कुएं में 4-5 फीट पानी आखिर में बचा रह गया।
सोमवार सुबह करीब 9:34 बजे पानी की सतह पर हिलचल दिखाई दी और सार्थक का शव ऊपर आता दिखाई दिया। क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला गया। घटना को लेकर इलाके में गम का माहौल है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से कुछ देर पहले उसकी मां ने किसी बात पर उसे डांटा था। इसी बात से आहत होकर उसने जल्दबाज़ी में यह कदम उठा लिया।
OFFICIAL INSTAGRAM METRO CITY MEDIA –https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==
सोर्स – दैनिक भास्कर ऑनलाइन

















