Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ाराजनीति

छिंदवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज: परासिया–रावनवाड़ा मार्ग की बदहाल हालत पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रईस खान का अल्टीमेटम, बोले– 3 दिन में मरम्मत नहीं हुई तो होगा चक्काजाम।

Metro City Media

परासिया–रावनवाड़ा मार्ग की बदहाल हालत पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रईस खान का अल्टीमेटम, बोले– 3 दिन में मरम्मत नहीं हुई तो होगा चक्काजाम

 

परासिया क्षेत्र में बीजी साइडिंग से रावनवाड़ा तक जाने वाला मुख्य मार्ग लगातार भारी कोयला परिवहन के दबाव से जर्जर हो चुका है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों ने स्थानीय लोगों की आवाजाही को जोखिमभरा बना दिया है। इसी समस्या को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रईस खान ने प्रबंधन को कड़ा संदेश दिया है।

 

रईस खान ने पेंच–कन्हान कोयला क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले तीन दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत शुरू नहीं की गई, तो वे चक्काजाम करने को मजबूर होंगे। इस पत्र की प्रतियां उन्होंने एसडीएम एवं एसडीओ (पुलिस) को भी सौंप दी हैं।

 

कांग्रेस नेता ने बताया कि कोयला परिवहन के भारी ट्रक दिन–रात इस मार्ग से गुजरते हैं, और इसी कारण सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। हालत यह है कि छोटे चारपहिया और दुपहिया वाहन इन गड्ढों में फंसकर आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कुछ महीने पहले इसी सड़क की खराब स्थिति ने एक बच्चे की जान भी ले ली थी।

 

स्थानीय नागरिकों के आग्रह और कई बार शिकायतों के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू न होने पर रईस खान ने कहा कि अब धैर्य की सीमा खत्म हो चुकी है। यदि सड़क सुधार पर तुरंत कदम नहीं उठाए जाते, तो क्षेत्रवासी व स्वयं वे शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

OFFICIAL INSTAGRAM METRO CITY MEDIA –https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

सोर्स – हरिभूमि न्यूज परासिया


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker