Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ामध्यप्रदेशव्यापार

छिंदवाड़ा ताज़ा खबर : कफ सिरप से 22 बच्चों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा , फार्मा ग्रेड की जगह परफ्यूम सेकेंड ग्रेड केमिकल दवा कंपनी को सप्लाई की

Metro City Media

Coldrif cough syrup case :

इस कफ सिरप से 22 बच्चों की मौत पर चल रही एसआईटी की जांच से एक बड़ा खुलासा हुआ , पूछताछ में पकड़े गए केमिकल सप्लायर शैलेश पांड्या ने बताया कि दवा निर्माण के लिए विशेष फार्मा ग्रेड केमिकल की जगह सेकेंड ग्रेड केमिकल सप्लाई किया था । यह केमिकल ज़्यादातर परफ्यूम , साबुन जैसी गैर औषधियों में उपयोग होती है , जोकि क्वालिटी जांच भी अनिवार्य नई होती । ( MP NEWS )

एसईटी के अनुसार , श्री सन फार्मास्यूटिकल्स ने सप्लायर पांड्या केमिकल से 50 किलो फार्मा ग्रेड केमिकल की मांग की थी , परंतु फार्मा ग्रेड केमिकल 215 किलो में उपलब्ध होती है , इस कारण आरोपी ने अपनी लागत बचाने के लिए बाजार में उपलब्ध सेकेंड ग्रेड केमिकल खरीद कर कंपनी को सप्लाई कर दिया ।

कुंडीपुरा पुलिस एक बच्ची की मौत के मामले में अलग से जांच कर रही है , ग्राम ककई की 5 वर्ष की अंबिका विश्वकर्मा की मौत के संबंध में पुलिस श्री सन फार्मास्यूटिकल्स में मालिक रंगनाथ के एक दिन की रिमांड पर पूछताछ की थी , और कंपनी के केमिकल एनालिस्ट के. माहेश्वरी को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है

पुलिस के अनुसार सोमवार को माहेश्वरी को न्यायालय ने पेश पर रिमांड मांगी जाएगी । कुंडीपुरा थाना प्रभारी एसआई महेंद्र भगत के मुताबिक रंगनाथ से पूछताछ कर ली गई है , अब शेष आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर दस्तावेज खंगाले जाएंगे ।

INSTAGRAM :– https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

सोर्स – पत्रिका ऑनलाइन


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker