5 दिन पहले हुई एक्सीडेंट से मौत फिर भी FiR दर्ज नहीं छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार कार ने लिए युवक की जान

यह घटना देर शाम छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित कामठी ज्वैलर्स के सामने दिन शुक्रवार को एक बाइक सवार को तेज रफ्तार कार के टक्कर मारने से मौत हुई ।
मृतक की पहचान रोहित मालवी हुई है । रोहित की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी । इसके पहले बीते कुछ सालों उसके बड़े भाई और पिता जी भी गुजर चुके है । रोहित की बाइक पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी , टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि रोहित मौके पर ही घायल होगया । राहगीरों ने उससे जिला अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के तुरंत बाद ही वाहन की पहचान कर ली गई थी , परंतु मंगलवार तक आरोपी के खिलाफ कोई भी FIR / कारवाही नहीं की गई।
स्थानीय लोगों पुलिस को लापरवाह बता रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की कारवाही समय पर हो तो ऐसे हादसे कम हो सकते है। शिवाजी चौक जैसे व्यस्त इलाकों में पुलिस की तैनाती कम होने से तेज रफ्तार वाहन चलने वाले बेख़ौफ़ घूम रहे है।

















