Metro City Mediaछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज असहनीय ठंड बनी न्यायालय पर तैनात आरक्षक की मौत का कारण।

Metro City Media

 जिला छिंदवाड़ा न्यायालय में कल देर रात ड्यूटी पर तैनात आठवीं बटालियन के आरक्षक गणेश शर्मा उम्र 30 वर्ष की संदिग्ध मौत हुई ।
शुरुवाती जानकारी के अनुसार , आरक्षक की मौत का कारण बेहिसाब ठंड के कारण हार्ट अटैक  बताई जा रही है ।
AMFU छिंदवाड़ा द्वारा 20/11/2025 को सुबह 7:14 बजे के डेटा के अनुसार , छिंदवाड़ा का तापमान 10°c रिकॉर्ड किया गया , जोकि संभावना को बल देता है ।
मृतक गणेश शर्मा नेपाल के निवासी थे और अनुकम्पा नियुक्ति के तहत बल में शामिल हुए थे । वह पीछे कुछ महीनों से न्यायालय परिसर में अपनी सेवाएं दे रहे थे । कमांडो निवेदिता गुप्ता ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि मौत की वास्तविक वजह चाहे , असहनीय ठंड हो या कोई अन्य वजह , पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असल कारण सामने आएगा । फिलहाल , मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी में भेजा गया है ।

सोर्स – EPPPUBLICPLATFORM
WWW.EPPPUBLICPLATFORM.COM

 


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker