Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा जिले के परासिया वन विभाग में 30 लाख का घोटाला EOW ने SDO समेत 4 पर दर्ज किया मामला ।

Metro City Media

जिला छिंदवाड़ा के परासिया में वन विभाग कैंपा फंड में 30 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा सामने आया , EOW की जांच में पता चला कि उपवनमंडलाधिकारी ( SDO ) अनादि बुधौलिया समेत 4 लोगों पे भ्रष्टाचार , धोखाधड़ी और अपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है ।

घोटाले की जांच में सामने आया कि वनपाल के बेटे को ही मजदूर बताकर सरकारी पैसा निकाला गया , चौंकाने वाली बात तो यह है कि वनपाल और अवनी कंस्ट्रक्शन के संचालक सुशील चौबे से जुड़ा है , दस्तावेजों में सुशील को मजदूर दिखा कर 2 लाख 71 हजार 379 रुपए का भुक्तान , और वहीं अवनी कंस्ट्रक्शन को सामग्री आपूर्ति के नाम पर 23 लाख 21 हजार 199 रुपए का भुक्तान दिया गया हैं।

सबसे अहम बात यह रही कि जब टीम निरीक्षण करने पहुंची तो जिन कामों का भुक्तान हो चुका था , वे यातों मौजूद नहीं थे या आधे – अधूरे पड़े थे , घोटाले की अगर कुल राशि लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है ।

EWO ने इन निम्न लोगों पर किया मामला दर्ज

  • अनादि बुधौलिया ( SDO )
  • हीरालाल सनोदिया ( वन परिक्षेत्र अधिकारी)
  • कीर्ति बाला गुप्ता ( परिक्षेत्र अधिकारी)
  • सुशील चौबे ( संचालक , अवनी कंस्ट्रक्शन)

जांच में एक बड़ा तथ्य सामने आया कि SDO अनादि अपने 19 साल के कार्यकाल में 17 साल एक ही वन मंडल में पदस्थ थे , प्राथमिक जांच के बाद EOW ने आरोपियों के बैंक खातों के लेन – देन और भुगतान प्रविष्टियों का सत्यापन किया जा रहा है , एजेंसी का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस घोटाले में और भी नाम सामने आने की संभावना है ।

INSTAGRAM – https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

सोर्स – दैनिक भास्कर ऑनलाइन


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker