Metro City Mediaक्राइमछिन्दवाड़ानगर निगम छिन्दवाड़ा

छिंदवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज : छिंदवाड़ा के चंदनगाव इलाके में अनैतिक गतिविधियों का पुलिस ने किया भंडा फोड़ , 2 संदिग्ध हालत में मिले ।

Metro City Media

जिला छिंदवाड़ा के चन्दनगव इलाके में स्थित एक 3 मंजिला मकान में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की कार्यवाही , गुरूवार सुबह एसपी के निर्देश पर छापा मारा , पुलिस को मौके पर दो युवक और युवतियां संदिग्ध हालत में मिले , साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई । मकान संचालक पंडित अनिल कुमार द्वेदी अभी पुलिस की हिरासत में है ।

पुलिस ने जब 3 मंजिला मकान की तलाशी ली , तब वह भी दंग रह गए , मकान में 18 कमरे , 20 बेड मिले और आपत्तिजनक सामग्री मिली  । जहां स्थानीय लोगों ने बताया कि पंडित अनिल कुमार द्वेदी कई महीनों से इन अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था , स्थानीय लोगों ने बीते दो महीनों में इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की थी , जिसमें 4 नवंबर को जनसुनवाई में और 17 नवंबर को CM हेल्पलाइन में भी मामला दर्ज किया था ।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि महीनों की परेशानियों के बाद पुलिस ने प्रभावित कारवाही कर बहुत राहत दी है , लोगों ने SP कार्यालय ने धन्यवाद देते हुए कहा कि उच्च स्तर पर दखल न होती तो शायद यह कारवाही नहीं होती ।

INSTAGRAM – https://www.instagram.com/metrocitymedia.in?igsh=MWswajlqZHZqdWt5bA==

सोर्स – दैनिक भास्कर ऑनलाइन


Metro City Media

Metro City Media

CHHINDWARA MP STATE DIGITAL NEWS CHANNEL & ADVERTISER EDITOR - PARAKH MUKUND SONI CONTACT - 9424637011 CALL / WHATSAPP
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker