छिन्दवाड़ा स्वास्थ सेवाओं में नई पहल , डॉक्टरों की होगी ट्रेनिंग सिखाया जाएगा शिष्टाचार ।
जिला छिंदवाड़ा में एक अद्भुद पहल रखी गई है , जोकि डॉक्टरों को शासकीय आचरण व शिष्टाचार की ट्रेनिंग दी जाएगी , यह फैसला जुन्नारदेव की उस घटना को देखते हुए लिया गया जब एक मरीज ओर उसके परिजनों व डॉक्टर के झड़प होगई , और डॉक्टरों द्वारा परिजनों से दुर्व्यवहार का यह मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होगया , जिससे स्वास्थ विभाग की छवि खराब होने लगी और सवाल उठने लगे ।
जिला पंचायत CEO अग्रिम कुमार समय – सीमा की बैठक में CMHO की इसके निर्देश दिए , जहां डॉक्टरों को सिर्फ लेक्चर नहीं , बल्कि उनकी समस्याएं और हर परिस्थिति में उन्हें संवेदनशील रहना सिखाया जाएगा ।
- मेट्रो सिटी मीडिया कहता है –
वह सभी लोग जोकि अपने परिजनों या किसी भी संबंधी को अस्पताल ले जाते है वह पहले ही मानसिक रूप से तनावग्रस्त होते है , और अगर उनकी बात न सुनी जाए या उनसे दुर्व्यवहार हो तो वह भड़क उठते है , इस ट्रेनिंग के माध्यम से डॉक्टर जब इसी स्थिति फंसे हुए मरीजों को सौम्य व्यवहार से उन्हें संचालित करेंगे तो यह विवाद की स्थिति और मरीजों की आतुरता कम करेगा , जिसे लोगों का स्वस्थ तंत्र में विश्वास बढ़ेगा और आगे इन विवादों की स्थिति कम होगी ।

















